विज्ञापन

क्या सच में राष्ट्रपति भवन में रखी जाएगी रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग? जानिए क्या है सच

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्: पार्ट 1' की रिलीज से पहले मेकर्स एक खास तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन असल में पूरा मामला क्या है जानिए यहां.

क्या सच में राष्ट्रपति भवन में रखी जाएगी रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग? जानिए क्या है सच
'रामायणम्' की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी कर रहे मेकर्स
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की रिलीज को बहुत ही कम दिन बचे हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म के मेकर्स ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है. हर दिन फिल्म के पोस्टर रिलीज हो रहे हैं. वहीं अब हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की रिलीज के पहले कुछ नया करने वाले हैं. वो फिल्म की रिलीज को भी एक बड़े इवेंट की तरह प्लान कर रहे हैं. जिसके लिए वो राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख सकते हैं. 

रामायण: पार्ट 1 फिल्म  5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है. ऐसे में मेकर्स इसे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नेताओं के लिए भी स्क्रीनिंग रखने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि अभी उनको इसकी कोई परमीशन नहीं मिली है. इसलिए इसको लेकर के अभी तक कोई ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है. क्योंकि राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए कई परमीशन लेनी होती हैं. मेकर्स चाहते हैं, लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई कंफर्मेशन नहीं मिली है.

फिल्म मेकर्स ने हाल ही में नवरात्रि के पहले खास दिन के मौके पर रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के भव्य अवतार में रॉकिंग स्टार यश का नया असेंबल पोस्टर जारी किया है. साथ ही घोषणा की है कि दो पार्ट वाली इस महाकाव्य के पार्ट 1 को दुनिया भर मेंस 5 नवंबर 2026 रिलीज़ किया जाएगा. पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने संदेश लिखा है "यह राम के युग का आरंभ है". इस घोषणा ने महाकाव्य के इर्द-गिर्द उसके रिलीज से पहले ही जश्न का माहौल बनाना शुरू कर दिया है. वही फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू होने वाली है.

यह भी पढ़ें | 39 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे दूरदर्शन की रामायण के राम और सीता, फिल्म से आई पहली झलक

पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, उनके साथ साईं पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रॉकिंग स्टार यश का भव्य रावण का अवतार उनके ऊपर नजर आ रहा है, जो कहानी के केंद्र में बसे किरदारों के बीच एक अलग तरह का विजुअल कंट्रास्ट को बनाता दिखाई दे रहा है.शानदार सेट, ध्यान खींचने वाले कॉस्ट्यूम और बारीक डिटेलिंग, दो पार्ट वाले इस महाकाव्य के लिए बनाई जा रही दुनिया की एक खूबसूरत झलक पेश कर रहे हैं.

इस घोषणा का समय भी खास मायने रखता है, क्योंकि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इस खुलासे के साथ फिल्म के थिएट्रिकल सफर की शुरुआत होती है, और संदेश जो कहता है कि "ये राम के युग का आरंभ है", ऐसे जश्न की शुरुआत का संकेत देता है जो फिल्म की दुनिया भर में रिलीज़ तक बढ़ता ही जाएगा. रामायणम्: पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग इस दशहरे के मौके से शुरू होगी, और इस तरह से काउंटडाउन शुरू होने पर दर्शकों को एक और माइलस्टोन को हासिल करने का मौका मिलेगा.

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पार्ट 1, दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayanam Part 1, Ramayanam Release Date, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height