विज्ञापन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की मोटी कमाई

नमित मल्होत्रा और यश की प्रोडक्शन वाली पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लगातार प्यार मिल रहा है.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की मोटी कमाई
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की मोटी कमाई
NDTV

नमित मल्होत्रा और यश की प्रोडक्शन वाली पौराणिक फिल्म ‘रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लगातार प्यार मिल रहा है.  ‘रामायण' को रिलीज हुए अब तक छह दिन हो चुके हैं और फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है.‘रामायण' ने मंगलवार को भी अच्छी कमाई दर्ज की और कुल नेट इंडिया कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार कर लिया.

रामायण की छठे दिन की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को लगभग 83.47 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले सोमवार को दिवाली के बाद फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया था. छह दिनों में फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 429.82 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 512.39 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यह कमाई 22,424 शोज और करीब 53 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई.

‘रामायण' के हर दिन की कमाई कुछ इस तरह रही है, पहले दिन 64.85 करोड़, दूसरे दिन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़, पांचवें दिन 107.50 करोड़ और छठे दिन 83.47 करोड़ रुपये. दुनियाभर में पांचवें दिन तक फिल्म ने करीब 673 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. छठे दिन के वर्ल्डवाइड आंकड़े अभी आना बाकी हैं.

इस हफ्ते भी मिलेगा फिल्म का फायदा

5 नवंबर को रिलीज हुई ‘रामायण' ने पहले दिन अच्छा खाता खोला था, लेकिन दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई. तीसरे दिन फिर से रफ्तार पकड़ी. दीवाली के दिन थोड़ी कमी आई, लेकिन उसके बाद से कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है, इसलिए ‘रामायण' को आगे भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. यह वाल्मीकि रचित रामायण पर आधारित है और दो पार्ट में बनाई गई है. पहले पार्ट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय समेत कई कलाकार हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होना है.

यह भी पढ़ें | ‘रामायण' ऑस्कर की रेस में शामिल, भारत की आधिकारिक एंट्री ‘गोंधल' के बीच मेकर्स ने भेजी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Box Office Collection, Ramayana Box Office Collection Day 1, Ramayana Box Office Collection Day 3, Ramayana Box Office Collection Day 4, Ramayana Box Office Collection Day 5
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com