यूं तो बॉलीवुड में रिवाज बन गया है कि स्टार हो या प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, सब अपने बच्चों को एक बार फिल्म में डेब्यू कराने की सोचते ही हैं. लेकिन इन स्टार किड्स में कुछ ही लकी साबित हो पाते हैं और लंबी रेस का घोड़ा बन पाते हैं. 2013 में आई फिल्म रमैया वस्तावैया आपने देखी होगी. इस फिल्म में गिरीश कुमार ने डेब्यू किया था और उनके अपोजिट थी एक्ट्रेस श्रुति हासन. आपको बता दें कि गिरीश कुमार फेमस फिल्म प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे हैं और उनकी डेब्यू फिल्म ने उस वक्त अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन कुछ ही फिल्मों के बाद गिरीश कुमार लाइमलाइट से गायब हो गए. चलिए जानते हैं कि गिरीश कुमार अब कहां हैं औऱ अब कैसे दिखते हैं.
2017 में गिरीश कुमार उस वक्त सुर्खियों में आए जब एकाएक उनकी सीक्रेट शादी का खुलासा हुआ. गिरीश कुमार के बारे में पता चला कि वो 2016 में ही अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा से शादी कर चुके हैं. आपको बता दें गिरीश भले ही फिल्मों से दूर हो गए हों लेकिन उनके भाई सुजीव तौरानी फिल्मों में काम कर रहे हैं. गिरीश कुमार को आखिरी बार 2018 में आई एक शॉर्ट फिल्म कोलेक्ट्रल डेमेज में देखा गया था लेकिन इसमें भी उनको कोई खास सफलता नहीं मिल पाई.
फिलहाल गिरीश कुमार अपने पिता की कंपनी को संभाल रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. गिरीश सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कई तरह के अपडेट्स देते हैं. उनकी एक बेटी है जिसके साथ वो ढेर सारी फोटोज अपलोड करते रहते हैं और इसके साथ ही वेकेशन और फिटनेस के साथ साथ फन और एंटरटेनमेंट के पोस्ट भी डालते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं