विज्ञापन

राजपाल यादव बुलंद हौसलों के साथ 23 फरवरी को पहुंच रहे मुंबई, आते ही शुरू करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव कब जाएंगे मुंबई, सबसे पहले क्या करने का है प्लान, एक्टर से जुड़े ये सवाल कर रहे हैं परेशान तो यहां पढ़ें एक्टर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट.

राजपाल यादव बुलंद हौसलों के साथ 23 फरवरी को पहुंच रहे मुंबई, आते ही शुरू करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग
राजपाल यादव 23 फरवरी को लौट रहे मुंबई
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव के 17 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद से हर फैन की नजर इसी बात पर टिकी थी कि एक्टर मुंबई कब लौटेंगे और अब आगे वह क्या करने वाले हैं. कोई फिल्म शुरू करेंगे, किसी प्रोजेक्ट को साइन करेंगे या पहले मामला निपटाने की दिशा में क्या-क्या कदम उठाएंगे. अगर आप भी राजपाल यादव से जुड़ी खबरों के अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है क्योंकि उन्हें लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव 23 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे हैं.

मुंबई जाकर क्या करेंगे राजपाल यादव?

वर्कफ्रंट पर बात करें तो राजपाल यादव पिछले कुछ समय से काफी बिजी ही रहे हैं. उन्हें भूल भुलैया-3, वनवास, बेबी जॉन जैसी फिल्मों में देखा गया. इसके अलावा उनके पास भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल भी है. अब 23 फरवरी को मुंबई लौटने के बाद राजपाल यादव सबसे पहले वेलमक टू द जंगल की ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं. दोनों ही फिल्में अक्षय कुमार के साथ हैं लेकिन फिलहाल राजपाल यादव वेलकम टू द जंगल के सेट पर पहुंचेंगे. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं राधा भाभी जो संभालती हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की जिम्मेदारी, किसी को एक्टर तो किसी को बना रहीं क्रिकेटर

प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करेंगे राजपाल यादव?

राजपाल यादव 17 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद से लगातार मीडिया से बातचीत करते रहे हैं लेकिन अब वह एक ऑफीशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में हैं. इसकी हिंट उन्होंने एनडीटीवी को पहले ही दे दी थी. हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया था. अब राजपाल ने पीसी की तारीख भी साफ कर दी है. कॉमीडियन 28 फरवरी यानी कि इस महीने के आखिरी दिन प्रेस से बात कर सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं. 

अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए लिया था कर्ज

राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए 2010 में दिल्ली की एक कंपनी ‘मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड' से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. कुछ रिपोर्ट्स में इसे निवेश बताया गया, जहां फाइनेंसर अपने पोते को लॉन्च करने की चाहत रखता था.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव भतीजी की विदाई से पहले छोले-भटूरे खाते आए नजर, चेहरे पर कभी दिख रही थी खुशी तो कभी गम

फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजपाल यादव लोन चुकाने में नाकाम रहे. पोस्ट-डेटेड चेक जारी किए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए. ब्याज, पेनल्टी और कानूनी खर्चों के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई. मामला चेक बाउंस (नीचे धारा 138) के तहत कोर्ट पहुंचा. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने खुद को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. जेल में कुछ दिन गुजारने के बाद, ढाई करोड़ रुपये जमा करने पर उन्हें अंतरिम जमानत मिली (18 मार्च 2026 तक). 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com