विज्ञापन

राजपाल यादव का जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका दर्द, फराह खान से बोले- सिस्टम और अनुशासन से काम हो रहा था

राजपाल यादव ने हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में जेल जाने के अनुभव पर पहली बार बात की और कहा कोई कड़वाहट नहीं. 

राजपाल यादव का जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका दर्द, फराह खान से बोले- सिस्टम और अनुशासन से काम हो रहा था
राजपाल यादव के घर में पहुंचीं फराह खान

राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताए और यह उनके हर फैन के लिए दुख देने वाला था.अभिनेता पर करोड़ों रुपए वापस न करने का आरोप लगा और अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है. अब पहली बार अभिनेता ने जेल जाने से लेकर बाहर आने के अनुभव को शेयर किया है और कहा कि वो जिंदगी में हर परिस्थिति के लिए बिल्कुल तैयार हैं. दरअसल, कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में राजपाल यादव के साथ अपना शो शूट करने पहुंची. जहां दोनों ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद किया. 

राजपाल यादव हुए इमोशनल

राजपाल ने बताया कि कैसे फिल्म 'मस्त' में उन्हें फराह खान ने पहली बार डांस कराया था. उसके बाद दोनों ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया. अभिनेता ने कहा कि जिसे फराह खान डांट लगा देती हैं, वो सिनेमा का सुपरस्टार बनकर उभरता है. इसी बीच फराह ने राजपाल से जेल जाने को लेकर सवाल किया, जिसे सुनकर वो थोड़ा इमोशनल हो गए. कोरियोग्राफर ने पूछा कि इस घटना के बाद लगा कि क्या फैंस वहां मौजूद हैं और लोगों की नजरों में बदलाव आया है. इस पर पहले तो राजपाल यादव हंस देते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखता है.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की फिल्म की बदली रिलीज डेट, धुरंधर 2 की तरह अब पेड प्रीव्यू के साथ इस दिन देख पाएंगे मूवी

राजपाल यादव ने मन में कड़वाहट को लेकर कही ये बात

राजपाल यादव कहते हैं, "जब मुंबई में आया था तब एक खिड़की मिली थी और साल 26 साल बाद बहुत सारी खिड़कियां मेरी हैं. वहां फैंस की नहीं बल्कि एक सिस्टम और अनुशासन से काम हो रहा था." इस घटना के बाद मन में किसी तरह की कड़वाहट के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "नहीं, मैं हर तरह की परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हूं." इस बात पर फराह कहती हैं कि यही कारण है कि राजपाल यादव हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, वो अंदर से बहुत मजबूत हैं. 

राजपाल यादव के बारे में 

बता दें कि राजपाल यादव के मामले पर अभी कोर्ट में मामला सुरक्षित है. पिछली सुनवाई में कोर्ट की तरफ से एक फिक्स अमाउंट तय करने की बात की गई, लेकिन दोनों पक्ष राजी नहीं थे. अब कोर्ट अगली तारीख पर फैसला सुनाएगा. जबकि वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला है, जिसमें वह अक्षय कुमार, परेश रावल और वामिका गब्बी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज को तैयार है, जो पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी.  

ये भी पढ़ें- मनोज कुमार ने भारी कर्ज लेकर बनाई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, अपने आदर्श को बनाया हीरो, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Farah Khan, Farah Khan Youtube, Farah Khan Rajpal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com