हिंदी सिनेमा में जब-जब लव स्टोरी फिल्मों की बात होगी, तब-तब 90 के दशक सुपरहिट लव-स्टोरी फिल्म आशिकी और उसके स्टार राहुल रॉय का नाम सामने आएगा. राहुल के फिल्मी करियर की यह एकमात्र सुपरहिट फिल्म है, जो हिंदी सिनेमा में अमर हो चुकी है. आशिकी राहुल की डेब्यू फिल्म है, जो साल 1990 में रिलीज हुई थी. राहुल रॉय ने वैसे तो कई फिल्में की हैं, लेकिन पहचान इसी फिल्म से है. राहुल रॉय 90 के दशक में सबसे अलग हेयर स्टाइल और लुक के साथ पर्दे पर उतरे थे. वह आज भी अपने इस लुक को नहीं छोड़ते हैं. राहुल अब 57 साल के हैं और आज भी उनका लुक वैसा ही है, जैसा कि हमने आज से 35 साल पहले फिल्म आशिकी में देखा था.
राहुल रॉय को देख फैंस खुश
दरअसल, एक्टर राहुल रॉय का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने लंबे हेयर स्टाइल और क्लीन शेव में दिख रहे हैं. राहुल रॉय ने काली शर्ट पर भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है और हाथ में एक लगेज बैग लेकर चलते-चलते पैप्स से बातें करते दिख रहे हैं. राहुल का लुक और उनकी हैंडसमनेस में आज भी जरा सी कम नहीं आई है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में राहुल को देख उनके फैंस को फिल्म आशिकी की याद आ गई है और वह एक्टर और उनकी फिल्म को लेकर कमेंट बॉक्स में रिएक्शन दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आशिकी स्टार को नहीं भूले फैंस
राहुल रॉय को देख उनके एक फैन ने लिखा है, 'द एरा ऑफ आशिकी'. दूसरा फैन लिखता है, 'अभी आशिकी के गाने सुन रहा था और अब इनके साक्षात दर्शन हो गए'. तीसरा फैन लिखता है, 'मैंने आजतक किसी भी एक्टर को इस तरह लगेज बैग ले जाते नहीं देखा, आज भी इनमें कोई एटीट्यूड नहीं है, आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे'. चौथा फैन लिखता है, 'सर आपके स्टाइल को कोई भी मात नहीं दे सकता'. एक और फैन लिखा है, 'राहुल रॉय फॉरएवर'. इस वीडियो को राहुल के 1 लाख से ज्यादा फैन ने लाइक कर लिया है. राहुल के बारे में बता दें कि वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. पिछली बार उन्हें हिंदी फिल्म 'आगरा' (2023) में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं