विज्ञापन

'मैं सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस नहीं हूं...बहन-जीजा रखते हैं खयाल' फेक रील्स पर भड़के राहुल रॉय ने दिया जवाब

राहुल रॉय ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी. इसके साथ उन्होंने अपने बारे में बहुत सी बातें भी बताईं. पढ़िए हेटर्स और ट्रोल्स से क्या बोले राहुल रॉय.

'मैं सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस नहीं हूं...बहन-जीजा रखते हैं खयाल' फेक रील्स पर भड़के राहुल रॉय ने दिया जवाब
राहुल रॉय ने फैन्स के लिए लिखा लंबा नोट
Social Media
नई दिल्ली:

'आशिकी' फेम अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा है कि वे पूरी तरह ठीक हैं और उनकी अच्छी देखभाल हो रही है. राहुल रॉय ने फैंस से अपील की है कि जो लोग उनकी मदद करने का दावा कर रहे हैं, उन पर भरोसा न करें. रविवार(3 मई) को राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने बताया कि उनकी बहन हरिमा प्रियंका और जीजा रोमीर सेन उनकी बहुत अच्छी देखभाल कर रहे हैं. वे अपनी बहन के घर पर ही रहते हैं. राहुल ने लिखा, “आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे प्यार और समर्थन दिया. मैं सुरक्षित हूं. हमारा प्यारा परिवार है और मेरी बहन मुझसे बहुत प्यार करती है.”

राहुल रॉय ने अपने जुड़वां भाई रोहित रॉय का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका भाई कनाडा में रहता है और करीब नौ साल से दोनों भाई मिल नहीं पाए हैं. राहुल ने कहा कि उनके पास कपड़े, जूते, खाना, कार सब कुछ है. वह सड़क पर छोड़े गए बेसहारा व्यक्ति नहीं हैं.

राहुल रॉय ने फेक वीडियो बनाने वालों और ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि जो रील्स सामने आ रही हैं, वे सच नहीं हैं. मुझे सादगी से रहना और साधारण कपड़े पहनना पसंद है. यह मेरी निजी पसंद है. मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता और कभी-कभी ऑटो से सफर करता हूं, क्योंकि यह आसान और तेज है. ये सब मेरी अपनी पसंद है. 

अभिनेता ने फॉलोअर्स से गुजारिश की कि वे केवल उनके आधिकारिक अकाउंट पर ही भरोसा करें. इसके अलावा किसी और पर नहीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक किसी न्यूज चैनल, पॉडकास्ट या यूट्यूबर को इंटरव्यू नहीं दिया है.

राहुल रॉय ने आगे लिखा, “मैंने अच्छे काम का इंतजार किया, लेकिन नहीं मिला. इसलिए मैं जो काम मिल रहा है, उसे कर रहा हूं. मैं हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकता. मुझे अपने कोर्ट केस भी देखने हैं. सकारात्मक रहें. अगर मुझे कोई अच्छी फिल्म मिली तो आप मुझे फिर से पर्दे पर देखेंगे. तब तक मैं जो काम कर रहा हूं, उसे देखते रहें.”
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Roy, Rahul Roy Instagram, Rahul Roy Photos, Rahul Roy Wife, Rahul Roy Age, Rahul Roy Movies, Rahul Roy Song, Rahul Roy Divorce, Rajlaxmi Khanvilkar, Rahul Roy Fake Videos, Rahul Roy Viral Reel, Rahul Roy News, Rahul Roy Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com