विज्ञापन

विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल की 5 फोटो, छोटे भाई अक्षय खन्ना जैसी नहीं मिली सक्सेस, कहा था- वो माहौल कभी न मिला

सुपरस्टार पिता विनोद खन्ना के बेटे होकर भी बॉलीवुड से दूर रहा बचपन, छोटे भाई अक्षय खन्ना की सक्सेस के बीच राहुल खन्ना ने वजह खुद बताई थी. 

विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल की 5 फोटो, छोटे भाई अक्षय खन्ना जैसी नहीं मिली सक्सेस, कहा था- वो माहौल कभी न मिला
विनोद खन्ना के बड़े बेटे को नहीं मिली सफलता
नई दिल्ली:

दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया था कि उन्हें बॉलीवुड का वैसा माहौल कभी नहीं मिला, जैसा लोग समझते हैं. 20 जून 1972 को मुंबई में जन्मे राहुल खन्ना बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना और पूर्व मॉडल गीतांजलि खन्ना के बड़े बेटे हैं. उनका नाम ऐसे परिवार से जुड़ा है, जिसने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई. लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी अलग राह चुनी.

बचपन में माता-पिता हो गए थे अलग

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका बचपन बॉलीवुड से उतना जुड़ा हुआ नहीं था, जितना लोग मानते हैं. परिवार में फिल्मों का माहौल जरूर था, लेकिन जब वह छोटे थे, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे. इसके बाद वह अपनी मां के साथ बड़े हुए. उन्होंने बचपन में बहुत कम हिंदी फिल्में देखीं. उन्होंने सामान्य बच्चों की तरह अपनी पढ़ाई और दूसरी रुचियों पर ध्यान दिया. 

ये भी पढ़ें- Father's Day Special: ओटीटी पर पापा के साथ बैठकर देखें ये 6 फिल्में, तीसरी तो है ब्लॉकबस्टर 

एक्टर बनने का नहीं था सपना

Latest and Breaking News on NDTV

बहुत कम लोग जानते हैं कि राहुल का सपना शुरू से अभिनेता बनने का नहीं था. उन्हें ड्राइंग और कार्टून बनाना बेहद पसंद था. वह कुछ रचनात्मक करना चाहते थे. बाद में अभिनय के प्रति रुचि बढ़ी और उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में अभिनय की पढ़ाई की. यही वह समय था, जब उन्होंने अभिनय को गंभीरता से अपनाने का फैसला किया.

वीडियो जॉकी बन राहुल खन्ना हुए पॉपुलर

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्मों में आने से पहले राहुल खन्ना एमटीवी एशिया में वीडियो जॉकी के रूप में काफी लोकप्रिय हुए. उनकी बोलने की शैली को लोगों ने पसंद किया. इसके बाद उन्होंने साल 1999 में दीपा मेहता की फिल्म 'अर्थ' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी नजर आए थे. पहली ही फिल्म में राहुल के अभिनय की खूब सराहना हुई और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह उनके करियर की शानदार शुरुआत थी. 

विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना जैसी नहीं मिली सफलता

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद राहुल खन्ना ने 'ऐलान', 'रकीब', 'लव आज कल' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में काम किया. उनके किरदारों की तारीफ हुई, लेकिन वह अपने पिता विनोद खन्ना या छोटे भाई अक्षय खन्ना जैसी बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल नहीं कर सके. 

एक फोटोशूट की हुई चर्चा 

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्मों के अलावा राहुल ने टेलीविजन और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. वह अमेरिकी टीवी सीरीज 'द अमेरिकन्स' में नजर आए, जहां उनके काम को काफी सराहा गया. इसके अलावा, उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड शो और इवेंट्स में मेजबानी भी की. साल 2019 में वह दीपा मेहता की वेब सीरीज 'लीला' में दिखाई दिए. अभिनय के साथ-साथ लेखन और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई. हालांकि उनके एक न्यूड फोटोशूट की चर्चा आज भी होती है.  

ये भी पढ़ें- 50 साल पुराना ये एवरग्रीन गाना है आशिकों के दिलों की धड़कन, किशोर कुमार ने गाया खराब तो डायरेक्टर ने छोड़ा था स्टूडियो

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Khanna, Akshaye Khanna, Vinod Khanna, Bollywood, Entertainament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com