विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा- मुझे सर नहीं राहुल पुकारें, स्वरा भास्कर ने यूं दिया रिएक्शन- देखें Tweet

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुडुचेरी (Puducherry) में छात्रों को संबोधित किया. उनके इस वीडियो पर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने रिएक्शन दिया है.

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा- मुझे सर नहीं राहुल पुकारें, स्वरा भास्कर ने यूं दिया रिएक्शन- देखें Tweet
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वीडियो पर किया ट्वीट
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को पुडुचेरी (Puducherry) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा 'सर' पुकारने पर कहा: "मेरा नाम सर नहीं है. मेरा नाम राहुल है इसलिए मुझे राहुल ही पुकारें. सर आप अपने प्रिंसिपल और टीचर को कहें मुझे राहुल ही कहें." राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इतना कहते ही छात्रों ने उन्हें खूब चीयर किया. राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी रिएक्शन दिया है.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वीडियो को शेयर कर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने लिखा: 'स्वीट.' स्वरा ने इस तरह राहुल गांधी के वीडियो पर रिएक्शन दिया है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के 'सर' बोलने से मना करने पर छात्र पूछते हैं कि हम आपको 'राहुल अन्ना' कह सकते हैं. इस बात का जवाब राहुल हां में देते हैं. राहुल गांधी के इस अंदाज पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने खुद को सर बोलने से मना किया हो.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इससे पहले चेन्नई के स्टैला मेरिस कॉलेज में भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें सर नहीं सिर्फ राहुल कहिए?' बता दें कि राहुल गांधी ने पुडुचेरी (Puducherry) दौरे के अंतर्गत बुधवार को मछुआरों के साथ भी मुलाकात की. मछुआरों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस सांसद ने उनकी तुलना 'समुद्र के किसान' से की और मछली पकड़ने के दौरान उनकी समस्याओं को समझने के लिए नौका में उनके साथ यात्रा करने की इच्छा भी जताई. गौरतलब है कि पुडुचेरी में अप्रैल-मई माह में चुनाव होने हैं और अपनी पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करने ही राहुल यहां पहुंचे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Video, Rahul Gandhi Says Call Me Rahul, Rahul Gandhi In Puducherry, Swara Bhasker, Swara Bhasker Tweet, Swara Bhasker On Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com