विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2019

नोरा फतेही के गाने पर राघव जुयाल ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने 'साकी-साकी' गाने पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

नोरा फतेही के गाने पर राघव जुयाल ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने 'साकी साकी' पर किया जबरदस्त डांस
  • राघव जुयाल ने 'साकी साकी' पर किया जबरदस्त डांस
  • राघव जुयाल के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
  • 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आने वाले हैं राघव जुयाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का गाना 'साकी-साकी (Saki Saki)' सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. जहां भी देखो, लोग इस गाने पर नाचते और वीडियो बनाते नजर आते हैं. अब इस गाने का जादू डांस के एक्सपर्ट राघव जुयाल (Raghav Juyal) पर भी चल गया है. हाल ही में राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने 'साकी-साकी' गाने पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनके डांस स्टेप्स और डांस मूव्स देखने लायक हैं. राघव जुयाल (Raghav Juyal) के इस वीडियो को देखकर कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सकता है. खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक करीब 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

राधिका आप्टे ने बताया हॉलीवुड और बॉलीवुड में अंतर, कहा- वहां किसी से पैसे मांगने नहीं पड़ते और...

राघव जुयाल (Raghav Juyal) के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में उनका डांस काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए राघव जुयाल ने नोरा फतेही की भी खूब तारीफ की है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए राघव जुयाल ने लिखा, "नोरा फतेही, आपने इसमें काफी अच्छी परफोर्मेंस दी है. यह पहली बार था जब मैंने इस गाने को सुना था. साकी-साकी को मुझे रिलीज से पहले सुनने और इसपर डांस करने का मौका मिला. इन सबके लिए नोरा फतेही का धन्यवाद. हमारा रिश्ता बिल्कुल टॉम और जेरी जैसा है, जो हमारी पार्टनरशिप को और भी खास बनाता है. मुझे याद है कि पहले शेड्यूल में हम बिल्कुल भाई बहन की तरह लड़ाई करते थे."

ट्विटर पर ट्रेंड किया #WeMissSRKOnBigScreen, शाहरुख के फैन्स ने कुछ यूं की अपील

बता दें कि राघव जुयाल (Raghav Juyal)  ने अपने डांस के दमपर लोगों का खूब दिल जीता है. राघव जुयाल का स्लोमोशन स्टेप बच्चे-बच्चे भी अच्छे से जानते हैं. इसके अलावा राघव जुयाल ने बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमाया है. डांस के एक्सपर्ट अब तक 'सोनाली केबल', 'एबीसीडी 2' और 'नवाबजादे' में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वह जल्द ही 'स्ट्रीट डांसर' के जरिए भी धमाल मचाने वाले हैं. 
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Raghav Juyal, Nora Fatehi Dance On Saki Saki, Saki Saki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com