नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आने वाले एपिसोड में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पति और राजनेता राघव चड्ढा के साथ नजर आने वाली है, जिसकी झलक अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में देखने को मिली है. यह पहली बार है जब किसी रियलिटी शो में कपल साथ में शिरकत करता हुआ नजर आ रहा है. इसकी झलक की शुरूआत राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की एंट्री के साथ होती है. वहीं आगे राघव चड्ढा पत्नी परिणीति चोपड़ा की शक्तियों का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि मैंने उससे कहने को कहा कि वह बोले कि मैं कभी प्रधानमंत्री नहीं बनूंगा.
प्रोमो में कपिल शर्मा पूछते हैं, आपने मन्नत मांगी थी कि परिणीति से शादी हो जाएगी तो नंगे पैर चलके कपिल के शो में जाऊंगा. इस पर हंसते हुए राघव कहते हैं, मैं बैकस्टेज बैठा था और किसी ने मेरे जूते चुरा लिए. इसके बाद एयर होस्टेस मोना (कृष्णा अभिषेक) की एंट्री होती है और वह जूतों के एक्सचेंज में पैसे मांगते हैं. इस पर सभी हंसते हुए नजर आते हैं. जबकि राघव चड्ढा जवाब में कहते हैं, नेता कि जेब से पैसे निकलवाना चाहते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
क्लिप में आगे राघव चड्ढा पत्नी परिणीति की सुपर पॉवर्स के बारे में कहते हैं, ये जो बोलती है उसका उल्टा होता है. उसने कहा, मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करूंगी. अब मैं रोज सुबह इसे उठा के बोलता हूं कि बोल राघव चड्ढा कभी भारत का प्रधानमंत्री नही बनेगा. इस बात पर सभी हंसते हुए नजर आते हैं.
गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आई थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए पहुंचे थे. तभी शूटिंग अचानक रुक गई क्योंकि राघव की मां की तबियत खराब हो गई. सूत्र ने बताया कि शूटिंग के बीच में ही राघव की मां को कंपकंपी होने लगी और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए, शूटिंग रद्द करनी पड़ी. हालांकि अब वह ठीक हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं