- राधिका आप्टे को आया गुस्सा
- कहा- समाज की बीमार मानसिकता
- 'द वेडिंग गेस्ट' है अगली फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) फिल्मों में अपने किरदारों की चॉइस के लिए बखूबी पहचानी जाती हैं. हाल ही में राधिका आप्टे और देव पटेल (Dev Patel) की फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट (The Wedding Guest)' का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन फिल्म का ये सीन केवल राधिका आप्टे (Radhika Apte) के नाम पर वायरल हो रहा है. अब इसको लेकर एक्ट्रेस राधिका आप्टे का बयान आया है. दरअसल, सीन में सिर्फ राधिका आप्टे का नाम वायरल होने को लेकर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में इसे 'समाज की बीमार मानसिकता' बताया.
इंटरव्यू में जब राधिका (Radhika Apte) से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''द वेडिंग गेस्ट (The Wedding Guest)' में कई अच्छे सीन हैं. फैक्ट ये ही कि इतने बेहतरीन सीन होने के बावजूद फिल्म का केवल एक सीन लीक हुआ क्योंकि ये समाज की बीमार मानसिकता है.' 33 साल की राधिका आप्टे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'जो सीन लीक हुआ है, उसमें मैं और देव पटेल दोनों हैं, लेकिन सीन केवल मेरे नाम पर फैलाए जा रहे हैं. ये पिक्चर्स मेल लीड एक्टर देव पटेल के नाम पर क्यों नहीं फैलाए जा रहे.'
साल 2016 में आई फिल्म 'पार्चड' के दौरान राधिका आप्टे (Radhika Apte) के को-एक्टर अदिल हुसैन (Adil Hussain) के साथ सीन वायरल होने को लेकर उस समय अदिल हुसैन ने ऐसे ही सवालों को उठाया था. इंटरव्यू के दौरान अदिल ने कहा था, 'ये दिखाता है कि हमारे समाज में इस तरह की बातों को लेकर लोगों में कितना जुनून है. ये लोग सिर्फ चुनिंदा सीन लीक करते हैं और कोई सुंदर सीन नहीं. फिल्म के जितने भी सीन लीक हुए हैं उन पर केवल राधिका आप्टे का नाम लिखा है ना कि अदिल हुसैन का. ये सिर्फ इसलिए क्योंकि अगर कोई आदमी ये करता है तो ये दूसरा मामला है लेकिन अगर कोई महिला ये सीन करती है तो वो मैटर करता है.'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं