मधुबाला वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने समय से आगे के गानों में अपनी अदायगी से पहचान बनाई. लेकिन बात करें उनके कुछ कल्ट गानों की तो एक गाना ऐसा है, जो सबसे महंगी फिल्म में फिल्माया गया और लता मंगेशकर इस गाने को आवाज दी. वहीं आज यह एवरग्रीन गानों की लिस्ट में शामिल होता है. वहीं 66 साल बाद भी फैंस का प्यार मिलता है. हम बात कर रहे हैं प्यार किया तो डरना क्या की, जो फिल्म मुगल ए आजम में था. इस फिल्म को बनाने वाले के आसिफ थे, जिनका जन्म 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में आसिफ करीम नाम से हुआ. उनका पारंपरिक पढ़ाई में मन न लगने के कारण आठवीं के बाद स्कूल छोड़कर बंबई (अब मुंबई) पहुंचे. एक निर्देशक के रूप में उनकी यात्रा 1945 में आई सामाजिक-पारिवारिक फिल्म 'फूल' से शुरू हुई. कमाल अमरोही के संवादों से सजी यह फिल्म अपने समय की पहली भव्य 'मल्टी-स्टारर' फिल्म थी. फिल्म में सफदर (पृथ्वीराज कपूर) की बेटी द्वारा रूढ़िवादी समाज के बीच एक अधूरी मस्जिद का निर्माण पूरा कराने की कहानी दिखाई गई थी, जो उस दौर के हिसाब से बेहद क्रांतिकारी थी.
एक फिल्म को बनाने में झोंके 12 साल

यह फिल्म 1945 की चौथी सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद 1951 में उन्होंने दिलीप कुमार और नरगिस को लेकर 'हलचल' बनाई, जिसने उन्हें बड़े सितारों और जटिल सेट को प्रबंधित करने का व्यावहारिक हुनर सिखाया. के. आसिफ के सपनों की पराकाष्ठा 'मुगल-ए-आजम' थी. 1960 में आई इस फिल्म को बनाने में के. आसिफ ने अपने जीवन के बेशकीमती करीब 12 साल झोंक दिए. विभाजन की मार, मुख्य अभिनेता चंद्रमोहन का असमय निधन और फाइनेंसर शिराज अली का पाकिस्तान चले जाना भी उनके हौसलों को नहीं डिगा सका. पारसी बिजनेसमैन शापूरजी पालनजी के सहयोग से जब फिल्म दोबारा शुरू हुई, तो के. आसिफ ने भव्यता की सारी सीमाएं तोड़ दीं.
ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 70 साल पुराना आइकॉनिक गाना, 21 बार बच्चे, बूढ़े, औरत की आवाज में बदले थे सुर

ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने में कुल बजट 1.5 करोड़ रुपए लगा, जो तत्कालीन भारत की सबसे महंगी फिल्म थी. संगीतकार नौशाद की संतुष्टि के लिए "प्यार किया तो डरना क्या" गीत 105 बार लिखा गया. रुपहले पर्दे पर अमर प्रेम दिखाने वाले के.
दिलीप कुमार की छोटी बहन से की चौथी शादी

आसिफ का निजी जीवन काफी अशांत था. उन्होंने चार निकाह किए. उनका चौथा निकाह दिलीप कुमार की छोटी बहन अख्तर बेगम से हुआ. दिलीप कुमार इस शादी के सख्त खिलाफ थे. फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की बची हुई शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद थी और दिलीप कुमार फिल्म के ऐतिहासिक प्रीमियर शो में भी शामिल नहीं हुए.
शापित फिल्म में गिनी जाती है लव एंड गॉड
'मुगल-ए-आजम' के बाद, के. आसिफ ने लैला-मजनू की अमर दास्तान पर आधारित देश की पहली पूर्ण रंगीन महाकाव्यात्मक फिल्म 'लव एंड गॉड' की शुरुआत 1963 में गुरु दत्त के साथ की. लेकिन 1964 में गुरु दत्त की अचानक मौत से काम रुक गया. के. आसिफ ने हार नहीं मानी और 1970 में संजीव कुमार को लेकर फिल्म दोबारा शुरू की. लेकिन 9 मार्च 1971 को के. आसिफ इस दुनिया से चल बसे. बाद में नवंबर 1985 में संजीव कुमार की भी मौत हो गई. कुछ पैचवर्क और बॉडी डबल के सहारे 27 मई 1986 को यह फिल्म टूटी-फूटी हालत में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. तीन प्रमुख हस्तियों (गुरु दत्त, के. आसिफ और संजीव कुमार) की अकाल मृत्यु के कारण इस फिल्म को इतिहास की सबसे 'शापित' फिल्मों में गिना गया.
ये भी पढ़ें- बॉबी देओल के बचपन पर था रंगा बिल्ला का साया, प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड की सीरीज में दिखी असली कहानी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं