विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2020

पुनीत पाठक ने खेला पत्नी निधि संग अंगूठी ढूंढने का खेल, जानें किसकी हुई जीत- देखें Video

पुनीत पाठक (Punit Pathak) और निधि सिंह (Nidhi Singh) की शादी के बाद का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुनीत और निधि अंगूठी ढूंढ़ने वाला खेल खेलते नजर आ रहे हैं.

पुनीत पाठक ने खेला पत्नी निधि संग अंगूठी ढूंढने का खेल, जानें किसकी हुई जीत- देखें Video
पुनीत पाठक (Punit Pathak) और निधि सिंह (Nidhi Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • पुनीत पाठक और निधि सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • पुनीत और निधि ने खेला अंगूठी ढूंढ़ने वाला खेल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

'डांस इंडिया डांस' और 'डांस प्लस' फेम पुनीत पाठक (Punit Pathak) अपनी गर्लफ्रेंड निधी सिंह (Nidhi Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी शादी में शक्ति मोहन (Shakti Mohan), मुक्ति मोहन (Mukti Mohan), भारती सिंह और मौनी रॉय जैसे कई सितारे भी शामिल हुए थे. अब पुनीत पाठक और निधि सिंह की शादी की बाद की रिश्मों के लगातार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. जिसमें पुनीत पाठक और निधि सिंह अंगूठी ढूंढ़ने वाला खेल खेलते नजर आ रहे हैं. 

वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत पाठक (Punit Pathak) और निधि सिंह (Nidhi Singh) बड़े से बर्तन में भरे पानी और दूध में अंगूठी ढूंढ़ रहे हैं. दोनों ने अपनी आंखों को बंद कर रखा है. हालांकि, आखिरकार इस खेल में निधि की जीत हो जाती है, जिससे पुनीत हैरान रह जाते हैं. लेकिन बाद में सब हंसने लगते हैं.  

पुनीत पाठक (Punit Pathak) के करियर की बात करें तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से करियर की शुरुआत की थी. इस शो में बाद में वह बतौर जज बनकर भी नजर आए थे. पुनीत पाठक ने इसके बाद डांस प्लस शो को भी जज किया. इसके अलावा मशहूर कोरियोग्राफ एबीसीडी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punit Pathak, Punit Pathak Video, Punit Pathak Video Viral, Punit Pathak And Nidhi Singh Video, Punit Pathak Post Wedding Rituals, Punit Pathak Wife Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com