देर से ही सही लेकिन बॉलीवुड की और हमारी अपनी देसी गर्ल फिर से देसी मूवीज में धमाका करने के लिए तैयार हैं. एसएस राजामौली की ग्रैंड मूवी वाराणसी से उनका कमबैक कंफर्म हो ही चुका था. अब ये भी कंफर्म हो गया है कि उनका जलवा बॉलीवुड में भी नजर आएगा. वापसी भी ऐसी होगी कि उनके फैन्स के लिए एक बार फिर उनका स्क्रीन पर नजर आना यादगार बन जाएगा. आपको बता दें कि निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा का हिंदी फिल्में या इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नजर आना कम हो गया था. लेकिन अब हो सकता है कि वो फिर से पहले की तरह यहां एक्टिव नजर आए. फिलहाल वो बॉलीवुड में कृष मूवी के जरिए ही फिर से नजर आने वाली हैं. ये भी खबर है कि इस मूवी में भी उनका रोल पहले की कृष सीरीज की मूवीज की तरह ही दमदार होगा.
कृष 4 से बॉलीवुड में दमदार वापसी
प्रियंका चोपड़ा जोनास को कृष 4 के चौथे सेगमेंट की फीमेल लीड के लिए फाइनल कर लिया गया है. ये खबर इसलिए भी खास है क्योंकि प्रियंका का किरदार कृष सीरीज में पहले से दर्शकों को बेहद पसंद रहा है. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2019 में आई द स्काई इज पिंक थी. जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी तारीफें मिली थी. इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए लगभग फाइनल थीं. लेकिन आखिरी वक्त पर ये रोल आलिया भट्ट को मिल गया. उस समय ऐसा लगा कि शायद प्रियंका का बॉलीवुड चैप्टर बंद हो रहा है, लेकिन अब कृष 4 के साथ वो पूरे दमखम से लौट रही हैं.
वाराणसी में भी आएंगी नजर
इसी बीच एसएस राजामौली और महेश बाबू ने प्रियंका को अपनी फिल्म वाराणसी के लिए साइन किया. अंदरखाने की बात ये है कि राजामौली और महेश बाबू ने प्रियंका को वही फीस ऑफर की, जो उन्हें वेस्ट में मिलती है. यही नहीं फिल्म में उनका रोल भी और बड़ा किया गया. माना जा रहा है कि तेलुगु सिनेमा के जरिए ये प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी का गेटवे है. वो राजामौली के सिनेमैटिक यूनिवर्स के जरिए भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट करना चाहती हैं. अब कृष 4 के साथ प्रियंका ने साफ कर दिया है कि वो वाकई वापसी के मूड में आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं