प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर से परिणीति चोपड़ा ने कर डाली भारी भरकम डिमांड, जूते चुराई के लिए मांगे इतने करोड़....

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा ने ऐलान कर दिया है कि वह जुते चुराई के लिए निक जोनस से 5 मिलियन डॉलर (36 करोड़ रुपये) लेंगी. 

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर से परिणीति चोपड़ा ने कर डाली भारी भरकम डिमांड, जूते चुराई के लिए मांगे इतने करोड़....

प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी में परिणीति चोपड़ा

खास बातें

  • ब्राइडल शॉवर के साथ चर्चा में प्रियंका की बैचलरेट
  • परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी हुई शामिल
  • दिसंबर में होगी निक और प्रियंका की शादी
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की शादी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी (Priyanka Chopra's Bachelorette) एम्स्टर्डम में मनाई. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी में उनकी कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी शामिल हुई थीं, जिन्होंने अपने होने वाले जीजा निक जोनस से ऐसी डिमांड कर डाली है, जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे.

Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए घर पर लगा चोरी का आरोप, शाहरुख खान बोले- तुमने मेरा ये सामान चुराया....

परिणीति ने प्रियंका चोपड़ा के साथ बैचलरेट पार्टी की एक शानदार तस्वीर जारी की. इसपर निक जोनस ने कमेंट किया- "Wow. ये बहुत खूबसूरत हैं. क्या आप मुझे इनसे मिलवा सकती हैं?" जवाब में परिणीति चोपड़ा लिखती हैं- "इन्हें पाना बहुत मुश्किल है. लेकिन मैं आपके लिए कोशिश कर सकती हूं. यदि आप मुझे जुता चुताई की रस्म के लिए 5 मिलियन डॉलर देने को राजी होंगे."

Priyanka Chopra's Bachelorette: गर्ल गैंग के साथ प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, ईशा अंबानी समेत दिखे ये सेलेब्स...
 

c10pafe
तस्वीर पर निक जोनस और परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन...

परिणीति चोपड़ा ने सीधे ऐलान कर दिया है कि वह जुते चुराई के लिए निक जोनस से 5 मिलियन डॉलर (36 करोड़ रुपये) लेंगी. 

शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में 15 साल छोटे 'बॉयफ्रेंड' संग पहुंचीं सुष्मिता सेन, Video में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

बता दें, प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर, कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी समेत कई करीबी दोस्त उनकी बैचलरेट पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में प्रियंका बेहद दिलकश लग रही थीं. प्रियंका ने रविवार को अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें सफेद रंग की ऑफ-द-शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस कहर ढा रही थीं. उनकी गर्ल गैंग ब्लैक एंड रेड आउटफिट में नजर आ रही थी. कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं- "रेड, व्हाइट एंड ब्राइड."

देखें, प्रियंका के बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें और वीडियो....
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@priyankamedia_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@priyankachopra_arabfc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@priyankachopra_arabfc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@priyankachopra_arabfc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@priyankachopra_arabfc) on

Video: सलमान खान की सीरियस तो चंकी पांडेय की फनी एंट्री, शिल्पा शेट्टी की Diwali Party में चमके बॉलीवुड स्टार्स

प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने भी इंस्टा-स्टोरीज पर ग्लैमरस प्रियंका की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सफेद रंग की शीर फेदरी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. प्रियंका की शादी की तारीखों का भले ही अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शादी से पहले हो रहे प्रोग्राम्स टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं और उम्मीद है कि उनकी शादी भी ग्लैमरस होगी. 

प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर में सास ने समधन के साथ लगाए ठुमके, Video हुआ वायरल...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरफ से अब तक शादी की तारीख का एनाउंसमेंट नहीं हुआ है. हालांकि, माना जा रहा है कि जोड़ी दो दिसंबर को जोधपुर में हिंदू परंपरा के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेगी. इसके ठीक बाद व्हाइट वेडिंग का आयोजन किया जाएगा. बता दें, निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं. दोनों का रोका अगस्त में हुआ था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com