विज्ञापन

8 June: फिल्मों के लिए लकी रहा है 8 जून, कभी भूतों का पीछा, कभी नन्हे खौफनाक शैतान, सब सुपरहिट

8 जून (8 June) को सिनेमा का लकी डे कह सकते हैं. इस दिन रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही हैं. क्या आपने भी देखी हैं ये फिल्में. हॉरर से एक्शन तक सारा मसाला.

8 June: फिल्मों के लिए लकी रहा है 8 जून, कभी भूतों का पीछा, कभी नन्हे खौफनाक शैतान, सब सुपरहिट
जानें 8 जून क्यों हैं सिनेमा का लकी डे
YouTube
नई दिल्ली:

8 जून (8 June) सिनेमा के शौकीनों के लिए एक खास दिन है. यह कैलेंडर की सिर्फ एक तारीख नहीं, सिनेमा इतिहास के उन स्वर्णिम पलों की गवाह है जब हॉलीवुड ने दर्शकों को यादगार हिट फिल्में दीं. कॉमेडी, हॉरर, साइंस-फिक्शन और एक्शन, हर जॉनर की दस्तक इस दिन हुई और इनमें से कई फिल्में आज भी दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. 8 जून 2026 को अगर पीछे मुड़कर देखते हैं तो समझ आता है कि ये दिन इनता खास क्यों है. बेशक ये फिल्में इतिहास बन चुकी हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज भी इनकी मजबूत मौजूदगी है. 

क्यों लकी है 8 जून ?

8 जून 1984: यादगार दिन
8 जून 1984 को हॉलीवुड में इतिहास रचा गया. एक ही दिन दो सुपरहिट फिल्में घोस्टबर्स्टर्स (Ghostbusters) और ग्रेमलिन्स (Gremlins) रिलीज हुईं. ईवान रेटमैन की घोस्टबर्स्टर्स में बिल मरे, डैन एकरॉयड, हारोल्ड रेमिस और अर्नी हडसन की टीम ने भूतों का पीछा करने का मजेदार सफर शुरू किया. फिल्म ने 30 मिलियन डॉलर के बजट वाली में वर्ल्डवाइड 296 मिलियन डॉलर कमा थे. ये आज भी बेस्ट सुपरनैचुरल कॉमेडी मानी जाती है. इसके कई पार्ट भी बन चुके हैं.

8 जून 1984 को ही जो डैंटे की ग्रेमलिन्स रिलीज हुई. स्टीवन स्पीलबर्ग की प्रोडक्शन वाली यह फिल्म छोटे-छोटे शौतानों की कहानी लेकर आई. हॉरर और कॉमेडी का मजेदार कॉकटेल. 11 मिलियन डॉलर के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 165 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए और बच्चों-बड़ों दोनों को अपना दीवाना बनाया. ये दोनों ही फिल्में टाइमलेस हैं.

8 जून, 2012: साइंस-फिक्शन का तड़का
8 जून 2012 को रिडली स्कॉट की प्रॉमेथियस (Prometheus) रिलीज हुई. एलियन फ्रैंचाइजी की प्रीक्वल मानी जाने वाली यह फिल्म नोमी रैपेस, माइकल फासबेंडर और चार्लीज थेरॉन की दमदार परफॉर्मेंस के साथ आई. स्पेस, रहस्य और हॉरर का तगड़ा कॉम्बिनेशन. 130 मिलियन के बजट वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 403 मिलियन डॉलर का कारोबार किया.

8 जून, 2018: विमेन पावर
ओशंस 8 (Ocean's 8) ने सैंड्रा बुलक, कैट ब्लैंचेट, ऐनी हैथवे, रिहाना और मिंडी कालिंग जैसी दमदार एक्ट्रेसेस की ऑल-फीमेल हीस्ट टीम ने धूम मचाकर रख दी. गैरी रॉस निर्देशित यह फिल्म ओशंस सीरीज का मजेदार स्पिन-ऑफ साबित हुई. 70 मिलियन के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 298 मिलियन डॉलर कमाए .

8 जून 2012 को एरी एस्टर की हेरेडिटरी (Hereditary) रिलीज हुई, जिसमें टोनी कोलेट ने करियर बेस्ट परफॉर्मेंस दी. मॉडर्न हॉरर की यह मास्टरपीस परिवार, ट्रॉमा और डरावनी घटनाओं की कहानी है. सिर्फ 10 मिलियन के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 80-90 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com