विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2020

प्रियंका चोपड़ा की बुक 12 घंटे में ही बन गई यूएस की नंबर वन बेस्ट सेलर, एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा की बुक 12 घंटे में ही बन गई यूएस की नंबर वन बेस्ट सेलर, एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) का ट्वीट हुआ वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस की बुक बनीं बेस्ट सेलर
  • प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की पहली संस्मरण किताब 'अनफिनिस्ट (Unfinished)' रिलीज हुई है. जो केवल चंद घंटों में बेस्ट सेलर बुक्स में शामिल हो गई है, जिसको लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Memoir) काफी खुश हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिस्ड' को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, "12 घंटे से कम समय में अमेरिका में नंबर 1 पर ले जाने के लिए आप सभी का धन्यवाद! मुझे आशा है कि आप सभी को बुक पसंद आएगी."


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, प्रियंका चोपड़ा की पहली बुक 'अनफिनिस्ड (Unfinished)' को लेकर एक्ट्रेस के एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "विडंबना यह है कि मैंने इस संस्मरण का नाम सालों पहले ही रख दिया था, इसे लिखने से पहले. 20 सालों से एक सावर्जनिक इंसान होने के नाते, मेरे पास एक लंबी लिस्ट थी, जिसे मुझे पर्सनली और प्रोफेशनली चेक करना था, मैं काफी ज्यादा अनफिनिस्ड हूं."

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने फरहान अख्तर, जायरा वसीम और एक्टर रोहित शराफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसमें प्रियंका ने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Twitter, Priyanka Chopra Tweet Viral, Priyanka Chopra Book Unfinished, Priyanka Chopra Memoir Priyanka Chopra Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com