विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2018

नीरव मोदी से डील रद्द करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं कानूनी सलाह

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी 48-वर्षीय नीरव मोदी के ज्वेलरी डिज़ाइनर ब्रांड की पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एम्बैसेडर बनाई गईं थीं.

नीरव मोदी से डील रद्द करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं कानूनी सलाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने दिया बयान
  • डील रद्द करने के लिए ले रही हैं कानूनी सलाह
  • पिछले साल एम्बैसेडर बनाई गईं थी प्रियंका
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी 48-वर्षीय नीरव मोदी के ज्वेलरी डिज़ाइनर ब्रांड की पिछले साल एम्बैसेडर बनाई गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने नीरव के खिलाफ मुकदमा नहीं किया है, लेकिन वह अपनी डील को रद्द करने के लिए कानूनी सलाह ले रही हैं. प्रियंका के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि मीडिया में आई खबरों और अटकलबाजी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर मुकदमा दायर किया है. जो यह सच नहीं है. हालांकि नीरव मोदी के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को देखते हुए वह अभी ब्रांड के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने के संबंध में कानूनी राय मांग रही हैं. बता दें कि प्रियंका जोकि हॉलीवुड में अपने क्वांटिको सीरीज से मिली सफलता के बाद काफी हिट हुईं. वह जनवरी 2017 से ब्रांड एंबेसडर के रूप में नीरव के लक्जरी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड से जुड़ी हुईं हैं. 

पीएनबी ने नीरव मोदी घोटाले से जुड़ी जानकारी सीबीआई को किश्तों में क्यों दी? 10 बड़ी बातें

बता दें कि पीएनबी की शिकायत पर सीबीआई ने नीरव मोदी, उनके भाई निशाल, पत्नी एमी और मेहुल चिनूभाई चौकसी ने बैंक अधिकारियों के साथ साजिश में बैंक के साथ धोखाधड़ी करने और उसके गलत तरीके से नुकसान पहुंचने का केस दर्ज किया है. सीबीआई ने नीरव मोदी समेत इन सभी के आवास पर छापेमारी भी की है. ये सभी डायमंड्स आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स में भागीदार हैं. 

PNB घोटाले पर महाभारत, बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी

वित्त मंत्रालय ने पीएनबी के 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को खारिज किया और कहा कि यह मामला ‘नियंत्रण के बाहर’ नहीं है और इस बारे में उचित कार्रवाई की जा रही है. वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को इस मामले से जुड़ी या इस प्रकार की घटनाओं के संबंध में इस सप्ताह के अंत तक रिपोर्ट देने को कहा है.

चार बड़ी आभूषण कंपनियां गीतांजलि, गिन्नी, नक्षत्र और नीरव मोदी जांच के घेरे में हैं. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय उनकी विभिन्न बैंकों से सांठगाठ और धन के अंतिम इस्तेमाल की जांच कर रहे हैं. 

VIDEO: रणनीति इंट्रो: कहां है नीरव मोदी?

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nirav Modi, Legal Opinion, Punjab National Bank, PNB Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com