प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल होने पहुंच गई हैं. वहीं हर बार की तरह पति निक जोनस उनका साथ देते हुए नजर आए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड देने वालीं प्रस्तुतकर्ताओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इसके चलते वह ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं. जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच निक जोनस ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में कलावा देख फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं.
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर जलवा

ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा वाइट कलर की ड्रैस में नजर आईं. जबकि निक जोनस ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे हैं. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वह कह रहे हैं कि वह फैंस के फेवरेट कपल हैं, जो कपल गोल सेट कर रहे हैं.
निक जोनस ने पहना कलावा
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मजेदार वीडियो शेयर किए, जिसमें से एक में जहां प्रियंका चोपडा पति के साथ इवेंट का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड नजर आ रही हैं. जबकि निक जोनस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह वाइन पीते हुए दिख रहे हैं. लेकिन इस वीडियो में फैंस ने नोटिस किया कि उनके सीधे हाथ में कलावा (हिंदू पूजा के दौरान बांधा जाने वाला पवित्र धागा) पहना हुआ है.
प्रियंका चोपड़ा का अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जो कि लंबे समय बाद उनकी इंडियन सिनेमा में वापसी होगी. फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे.
ये भी पढे़ं- ऑस्कर के 6 धुरंधर: चार बार जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक बार भी लेने नहीं गई ये एक्ट्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं