प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने स्टाइलिश अंदाज वाली एक फोटो शेयर की है. इस फोटो को उन्होंने कारफी (Carfie) शब्द दिया है, यानी कार में खींची गई सेल्फी. इस तरह इस फोटो में उनका स्टाइल और गॉगल फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं. यानी यह फोटो उनकी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल (Citadel)' की शूटिंग के दौरान की है. इस फोटो को अभी तक आठ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) ने इमोजी के साथ कमेंट किया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने इंस्टाग्राम पर इस शानदार फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'काफी समय से कारफी शेयर नहीं की थी.' इसके साथ ही उन्होंने सिटाडेल हैशटैग भी डाला है. इस तरह कार में बैठकर और गॉगल्स के साथ उनकी इस कारफी को फैन्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फैन्स उन्हें जहां बॉस लेडी कह रहे हैं तो वहीं कुछ फैन्स उनके स्टाइलिश चश्मे को लेकर चुटकी लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'सूर्य ग्रहण देख रही हो.' तो एक फैन ने लिखा है कि चश्मा 5जी है, इसमें रोड भी दिखता है. वहीं एक फैन ने पूछा है कि चश्मा इतने नीचे क्यों पहना है. वहीं एक ने कहा है, 'चश्मा ज्यादा बड़ा तो नहीं हो गया?' इस तरह उनकी इस फोटो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के आने वाले प्रोजेक्ट्स में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल (Citadel)' शामिल है. प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में सेलिन डियॉन के साथ हैं. आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ देसी गर्ल फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी. प्रियंका चोपड़ा मां शीला आनंद की बायोपिक में भी लीड रोल कर रही हैं. 'कॉउबॉय निंजा वाइकिंग' में वह क्रिस पेट के साथ काम कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं