बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रविवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगी. इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए IMBD ने उनके लिए एक खास तोहफा तैयार रखा है. अंतरराष्ट्रीय और मल्टी हाइफन स्टार प्रियंका चोपड़ा की 15 हाई रेटेड फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है. जिसमें एक्ट्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. देखें उनकी फिल्मों की लिस्ट..
बर्फी
साल 2012 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बर्फी' आज भी सभी को याद है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज भी अहम किरदार में नजर आए थे. यूजर्स ने इस फिल्म को 8.1 रेटिंग दी है. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर भी देख सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
द स्काई इज पिंक
इस फिल्म की कहानी में 25 साल के जोड़े को दिखाया जाता है. यह लव स्टोरी पर आधारित है, लेकिन जब दोनों की बेटी होती है तो उसे एक बड़ी बीमारी जकड़ लेती है. जिसके इलाज के लिए कपल जी जान से जुट जाते हैं, लेकिन अंत में वे अपनी बेटी आएशा चौधरी को बचा नहीं पाते हैं. IMDB यूजर्स ने इस फिल्म को 7.6 रेटिंग दी है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
कमीने
यह फिल्म अंडरवर्ल्ड के अंधेरे पर बनाई गई है जहां प्रियंका चोपड़ा स्वीटी की भूमिका में नजर आती हैं. स्वीटी गुड्डू से प्यार करने लगती हैं. इस फिल्म को IMDB यूजर्स ने 7.4 रेटिंग दी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
बाजीराव मस्तानी
18 वीं शताब्दी पर आधारित यह फिल्म पीरियड ड्रामा पर आधिरित है. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं. यह फिल्म महान योद्धा बाजीराव मस्तानी पर आधिरत है. इस फिल्म को IMDB यूजर्स ने 7.2 रेटिंग दी है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
द व्हाइट टाइगर
यह अरविंद अडिगा के नाम से सबसे अधिक बिकने वाला उपन्यास है. यह एक थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में एक ड्राइवर अपनी गरीबी को मिटाने के लिए महत्वकांक्षी हो जाता है. IMDB यूजर्स ने 7.1 रेटिंग दी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं