विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

अपने विवादित बयान पर प्रियंका चोपड़ा बोली, 'मैं पूरी जिम्‍मेदारी लेती हूं'

प्रियंका ने अपने बयान में कहा, 'मुझे इस बात का दुख हुआ कि टीआईएफएफ में दिये गये मेरे एक हालिया साक्षात्कार में की गयी एक टिप्पणी से लोगों को इतना दुख हुआ जबकि मेरी ऐसी कोई मंशा ही नहीं थी.

अपने विवादित बयान पर प्रियंका चोपड़ा बोली, 'मैं पूरी जिम्‍मेदारी लेती हूं'
  • प्रियंका ने कहा 'मेरी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी'
  • सोशल मीडिया पर प्रियंका को कहा गया था 'राजनैतिक निरक्षर'
  • सिक्क्मि को कहा 'शांति से प्यार करने वाले लोगों का हरा-भरा प्रदेश'
नई दिल्‍ली: प्रियंका चोपड़ा ने आज सिक्किम के लोगों से उनकी ‘‘संवेदना और गर्व’’ को आहत करने के लिये माफी मांगी। प्रियंका ने सिक्किम को कल उग्रवाद प्रभावित राज्य बता दिया था. राज्य सरकार ने कल प्रियंका की निंदा करते हुये माफी की मांग की थी जबकि सोशल मीडिया पर उन्हें 'राजनैतिक निरक्षर' बताया गया. टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक इंटरव्‍यू में प्रियंका ने कहा कि उनकी फिल्म 'पहुना' उग्रवाद प्रभावित इस क्षेत्र पर बनी पहली फिल्म है. प्रियंका इस फिल्म की निर्माता हैं. सिक्किम सरकार और वहां के लोगों को शांत करने की उम्मीद से प्रियंका ने माफी का लंबा बयान जारी किया.

यह भी पढ़ें: ये क्या! सोशल वर्क करने पर भी TROLL हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रियंका ने अपने बयान में कहा, 'मुझे इस बात का दुख हुआ कि टीआईएफएफ में दिये गये मेरे एक हालिया साक्षात्कार में की गयी एक टिप्पणी से लोगों को इतना दुख हुआ जबकि मेरी ऐसी कोई मंशा ही नहीं थी. मेरा मतलब कभी भी यह संकेत देना नहीं था कि सिक्किम में उग्रवाद है. मेरा बयान फिल्म के संदर्भ में था जो संघर्ष से पीड़ित उन लोगों के बारे में है जो शरण चाहते हैं.'  सिक्किम को एक 'शांतिपूर्ण, शांति से प्यार करने वाले लोगों का हरा-भरा प्रदेश' बताते हुये उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि मेरे बयान से सिक्किम के लोगों की संवेदना और गर्व आहत हुआ है और इसके लिये मैं सच में माफी मांगती हूं.' प्रियंका ने कहा कि वह अपनी टिप्पणी के लिये 'पूरी जिम्मेदारी' लेती हैं और मानती हैं कि उन्हें बेहतर जानकारी रखनी चाहिये.

 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने सिक्‍क‍िम को कहा 'उग्रवादग्रस्‍त राज्‍य', मांगनी पड़ी माफी

बता दें कि प्रियंका ने अपने इंटरव्‍यू में कहा था, 'यह पहली सिक्क‍िम फिल्‍म है. सिक्किम भारत के उत्तर-पूर्व इलाके का एक राज्‍य है, जहां खुद की कोई फिल्‍म इंडस्‍ट्री नहीं है. यह पहली फिल्‍म है, जो उस इलाके में बनाई गई है क्‍योंकि यह इलाका उग्रवाद जैसी समस्‍याओं से ग्रसित है. मैं बहुत एक्‍साइटेड हूं.'

(इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: फिल्‍म रिव्‍यू: 'लखनऊ सेंट्रल' का विषय है दमदार लेकिन फिल्‍म है औसत



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com