विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रिया प्रकाश वारियर ने कहा, 'फैसले से खुश...'

प्रिया और लुलू ने गीत 'मानिक्या मलाराया पूवी' के खिलाफ तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दायर होने के बाद राहत के लिए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रिया प्रकाश वारियर ने कहा, 'फैसले से खुश...'
प्रिया प्रकाश वारियर (फाइल फोटो)
  • SC के फैसले से खुश प्रिया
  • प्रिया ने कहा, फैसले से खुश
  • कुछ दिन पहने वीडियो हुआ था वायरल
नई दिल्ली: एक मलयाली फिल्म के गीत में अपनी आंखों की अदाओं से इंटरनेट पर छाने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने कहा कि वह वायरल वीडियो को लेकर उनके तथा फिल्म के निर्देशक उमर लुलू के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक के उच्चतम न्यायालय के फैसले से खुश हैं.

प्रिया और लुलू ने गीत 'मानिक्या मलाराया पूवी' के खिलाफ तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दायर होने के बाद राहत के लिए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी. आरोप है कि यह गीत एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है.
 
प्रिया प्रकाश वारियर को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दर्ज FIR पर लगाई रोक

18 साल की अभिनेत्री ने त्रिसूर में मीडिया से कहा, हमारे अधिवक्ता ने कहा कि सबकुछ सकारात्मक है. इसे सभी फिल्म निर्माताओं के लिए सकारात्मक होना चाहिए. फिल्म निर्देशक ने कहा कि फैसला बड़ी राहत देने वाला है. उन्होंने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं. यह गीत वायरल होने के तुरंत बाद जब पूरी टीम जश्न मना रही थी, हमारे खिलाफ मामले दर्ज होने की खबर आई. कलाकार बहुत युवा हैं और वे बहुत तनाव में आ गये थे.

VIDEO: प्रिया प्रकाश बोलीं NDTV से - समझ नहीं आ रहा, खुशी पर कैसे काबू पाऊं


(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Supreme Court Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com