विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2020

प्रीति जिंटा ने आइसोलेशन में बनाना सीखा मसाला डोसा, Photo शेयर कर बोलीं- आखिरकार...

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने सेल्फ आइसोलेशन के दौरान डोसा बनाना सीख लिया है.

प्रीति जिंटा ने आइसोलेशन में बनाना सीखा मसाला डोसा, Photo शेयर कर बोलीं- आखिरकार...
प्रीति जिंटा (Priety Zinta) ने घर पर रहकर सीखा मसाला डोसा बनाना
  • प्रीति जिंटा ने घर पर रहकर सीखा मसाला डोसा बनाना
  • एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी जानकारी
  • प्रीति जिंटा की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड कलाकार सेल्फ आइसोलेशन में रहकर भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसा ही हाल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को लेकर भी देखने को मिला. दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंन मसाला डोसा बनाना सीख लिया है. प्रीति जिंटा की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही उनके फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. अपनी फोटो में एक्ट्रेस हाथ में एक प्लेट लिये नजर आ रही हैं, जिसमें मसाला डोसा रखा हुआ है. 

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की इस प्लेट में मसाला डोसा के साथ दो तरह की चटनी और सांभर भी रखा नजर आ रहा है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आखिरकार मैंने सीख लिया कि मसाला डोसा कैसे बनाया जाता है. यह अतुल्य है कि हम 16 दिन और घर से बाहर नहीं जाने वाले हैं, न ही किसी से मिलने वाले हैं. सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही हूं और क्वारंटाइन के दौरान कुछ न कुछ करने की भी कोशिश कर रही हूं." इससे पहले प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मम्मी से सिर में चंपी करवाती नजर आ रही थीं.

 

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दिल से में अपने रोल के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हिंदी सिनेमा के अलावा प्रीति जिंटा तेलुगू, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priety Zinta, Priety Zinta Photo, Priety Zinta Learnt Make Masala Dosa, Preity Zinta Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com