- प्रीति जिंटा का वीडियो हुआ वायरल
- कोरोनावायरस को लेकर एक्ट्रेस ने किया ये ट्वीट
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ जहां पूरी दुनिया पर छाया हुआ है. वहीं, भारत में इस खतरनाक वायरस के डर से हर किसी को घर में रहने की सलाह दी जा रही है. स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है. देश के कई हिस्से में सभी काम ठप पड़ गए हैं. कोरोनावायस को लकेर लगातार सेलेब्रिटीज जनता को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं. अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Priety Zinta) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
A lot has changed around us the past couple of days. Life on our planet has literally come to a STOP as “Coronavirus” spreads rapidly across the globe. Prevent the spread of this virus & protect yourself, family & your country. #CoronavirusOutbreak #COVID2019 #staysafe #ting pic.twitter.com/xK5ulotIAS
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 17, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इस वीडियो में कह रही हैं, "मैं जानती हूं कि हर कोई सच में खुश नही है, क्योंकि आज कल जबरदस्ती सबको छुट्टी मिल गई है. लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसलिए दो-तीन चीजें, जिनके लिए मैं आपसे प्रार्थना कर रही हूं. प्लीज घर पर रहें और घर पर रहकर हाथ बार-बार धोइये और अपने हाथों की सफाई सबको दिखाइये. दूसरा बाहर इसलिए मत जाइये क्योंकि बहुत खतरनाक है. वायरस को फैलाइए मत."
प्रीति जिंटा (Preity Zinta Video) ने आगे कहा, "कितनी बार हम शिकायत करते हैं कि छुट्टी नहीं मिली, तो अब छुट्टी मिल गई है तो इसको एंजॉय करिए. वायरस मत फैलाइये, प्यार फैलाइए." प्रीति जिंटा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 3 लोगों की मौत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं