बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस कभी फार्मिंग वीडियो तो कभी फिटनेस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के थ्रोबैक वीडियो भी खूब ध्यान खींचते हैं. ऐसा ही उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मम्मी की चंपी करती नजर आ रही हैं. प्रीति जिंटा (Preity Zinta Video) के इस वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.
कृष्णा श्राफ दुबई में मना रही हैं छुट्टियां, पूल में यूं चिल करती आईं नजर... देखें Photos
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के वीडियो पर फैन्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति जीन गुडइनफ के बाल काटती नजर आई थीं. एक्ट्रेस इन दिनों अपने घर कैलीफॉर्निया में हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर की खेती दिखाती नजर आ रही हैं. प्रीति जिंटा के वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके घर में पौधे नींबू से लदे हुए हैं.
नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैन्स को किया कंफ्यूज, पोस्ट में दी नए सॉन्ग की जानकारी
बता दें, बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दिल से में अपने रोल के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हिंदी सिनेमा के अलावा प्रीति जिंटा तेलुगू, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम भी है जिसका नाम किंग्स इलेवन पंजाब है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं