विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2020

इरफान खान के निधन पर प्रकाश राज का आया रिएक्शन, Tweet कर बोले- बहुत जल्दी इरफान...

क्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन पर प्रकाश राज (Prakash Raj) का आया रिएक्शन, ट्वीट कर यूं जताया दुख.

इरफान खान के निधन पर प्रकाश राज का आया रिएक्शन, Tweet कर बोले- बहुत जल्दी इरफान...
इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन पर प्रकाश राज (Prakash Raj) का आया रिएक्शन
  • इरफान खान का हुआ निधन
  • प्रकाश राज का आया रिएक्शन
  • ट्वीट में कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. लगातार बॉलीवुड सितारे इरफान खान के अचानक हुए इस निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  बीते दिनों इरफान खान के खराब स्वास्थ्य के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था. इरफान खान (Irrfan Khan Twitter) के निधन पर अब बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) का रिएक्शन आया है. प्रकाश राज ने ट्वीट करके एक्टर की मौत पर अपना दुख जाहिर किया है. 


एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj Twitter) ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "बेहद दर्दनाक, बहुत जल्दी इरफान. सामूहिक वैश्विक कला में आपके योगदान के लिए धन्यवाद. हम आपको बहुत याद करेंगे. आरआईपी." बता दें, इरफान खान के निधन की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई है और सितारे लगातार एक्टर की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें, एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने अपने 30 साल के फिल्मी किरयर में 50 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है. एक्टर ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'चाणक्य', 'भारत एक खोज' और 'चंद्रकांता' जैसे सुपरहिट धारावाहिकों में काम किया था. स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'डर' सीरियल में इरफान खान मुख्य विलेन के किरदार में नजर आए थे. साल 1990 में एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irrfan Khan, Irrfan Khan Dies, Irrfan Khan Dies At 53, Irrfan Khan Died, Prakash Raj, Prakash Raj Twitter, Prakash Raj Reaction On Irrfan Khan Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com