विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

Prakash Raj को बेंगलुरू में हुई हिंसा पर आया गुस्सा, बोले- यह कुछ और नहीं बल्कि...

बेंगलुरू (Bengaluru) में हुई हिंसा को लेकर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में प्रकाश राज ने कहा कि बेंगलुरु में हुई हिंसा बर्बरता है और कुछ नहीं.

Prakash Raj को बेंगलुरू में हुई हिंसा पर आया गुस्सा, बोले- यह कुछ और नहीं बल्कि...
बेंगलुरू (Bengaluru) में हुई हिंसा पर प्रकाश राज (Prakash Raj) को आया गुस्सा
  • प्रकाश राज को बेंगलुरू में हुई हिंसा पर आया गुस्सा
  • एक्टर ने कहा कि यह बर्बरता है और कुछ नहीं...
  • प्रकाश राज का बेंगलुरू को लेकर किया ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बेंगलुरू (Bengaluru) में बीती रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई. माहौल को काबू में करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की. इस मामले को लेकर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कहा कि बेंगलुरू में हुई हिंसा बर्बरता है और कुछ नहीं. मैं इस धार्मिक कट्टरता की कड़ी निंदा करता हूं. प्रकाश राज के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने बीती रात बेंगलुरू (Bengaluru) में हुई हिंसा पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "बेंगलुरू में हुई घटना बर्बरता है और कुछ नहीं. मैं इस धार्मिक कट्टरता की कड़ी निंदा करता हूं. इसे उकसाने वालों और जिन गुंडों ने कानून को हाथ में लिया है, उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए. एक समाज के तौर पर हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं." बता दें कि प्रकाश राज के अलावा बेंगलुरू में हुई हिंसा पर जीशान अय्यूब ने भी ट्वीट किया है, साथ ही उन्होंने मामले को लेकर गुस्सा भी जताया है. जीशान अय्यूब ने इस मामले पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि क्या हमारा देश जाहिलों से भर गया है. 

बेंगलुरू (Bengaluru) पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि पूर्वी बेंगलुरू के डीजे हल्ली इलाके में पुलिस की फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 60 पुलिसकर्मी घायल हैं. डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं पूरे बेंगलुरू में धारा 144 लागू है. कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल हालात काबू में हैं. पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आरोपी भतीजे नवीन को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इसके अलावा 110 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj Tweet, Prakash Raj Twitter, Prakash Raj On Bengaluru Riots, Prakash Raj Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com