एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गाने ने ऑस्कर में पुरस्कार जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया है. पूरे देश में इस गाने की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं बहुत से फिल्मी सितारे नाटू नाटू गाने पर डांस कर ऑस्कर जीतने का जश्न मना रहे हैं. अब बॉलीवुड के मशहूर डांस और अभिनेता प्रभुदेवा ने भी इस गाने पर जमकर डांस किया है. उन्होंने ग्रुप में इतना शानदार डांस किया है जिसे देखकर आप रामचरण और जूनियर एनटीआर के डांस को भी आप भूल जाएंगे.
फिल्म आरआरआर में नाटू नाटू गाने को इन दोनों अभिनेताओं पर फिल्माया गया है. प्रभुदेवा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह एक ग्रुप के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शर्ट और ग्रे पैंट में देखा जा सकता है. वहीं उनके साथ और पीछे लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. इस सभी नाटू नाटू पर शानदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NAATU NAATUto the TEAMpic.twitter.com/g58cQlubCp
— Prabhudheva (@PDdancing) March 18, 2023
सोशल मीडिया पर प्रभुदेवा का यह वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें कि 'नाटू नाटू' गाना इस साल के ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड था. जिस पर जीत हासिल की है. इस हिट डांस नंबर का संगीत एमएम कीरावानी ने दिया है. जबकि इसके लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे हैं. ऑस्कर 2023 की बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में नाटू नाटू गाने के साथ फिल्म को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन'' से ‘अपलॉज', ‘टॉप गन: मेवरिक' से ‘होल्ड माई हैंड', ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर'' से ‘‘लिफ्ट मी अप'' और ‘‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स'' से ‘‘दिस इज ए लाइफ' के साथ नॉमिनेशन मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं