विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

‘बाहुबली’ प्रभास ने हॉलीवुड से चुराया ‘साहो’ का पोस्टर!

‘बाहुबली’ सीरीज ने प्रभास को सुपरस्टार बना दिया है. सबको उनकी अगली फिल्म का इंतजार था, लेकिन अब जोर का झटका लगा है.

‘बाहुबली’ प्रभास ने हॉलीवुड से चुराया ‘साहो’ का पोस्टर!
ब्लेड रनर 2049 और साहो के पोस्टर
  • बाहुबली सीरीज ने बनाया सुपरस्टार
  • साहो में श्रद्धा कपूर हैं हीरोइन
  • नील नितिन मुकेश भी हैं फिल्म में
नई दिल्ली: ‘बाहुबली’ सीरीज के बाद प्रभास पूरे देश के चहेते एक्टर बन गए हैं. उनके फैन्स को उनकी अगली फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार भी था. लेकिन जैसे ही प्रभास की फिल्म ‘साहो’ का पोस्टर आया, उसने निराश ही किया. बेशक ‘साहो’ के पोस्टर में प्रभास अपना मुंह ढंके और ओवरकोट में रहस्यमय अंदाज में नजर आ रहे हैं, खूब जम भी रहे हैं. लेकिन यहीं लोचा भी हो गया. फिल्म का पोस्टर देखकर बात समझते देर नहीं लगी कि ये तो हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लेड रनर 2049’ के पोस्टर से इंस्पायर्ड है. हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लेड रनर 2049’ में हैरिसन फोर्ड और रयान गॉसलिंग नजर आए थे.

यह भी पढ़ें : Video: आखिरकार आ ही गया कपिल शर्मा की फिल्‍म 'फिरंगी' का Trailer

  
यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा बोले, 'मैंने उसे गाली दीं, वो बाद में मिला तो 5 गाली और दीं...'

‘साहो’ के इस पोस्टर के रिलीज होते ही इसको लेकर ट्विटर पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए. फैन्स ने कुछ ही देर में पकड़ लिया कि पोस्टर कॉपी है. बाहुबली सीरीज में शाही गेटअप में नजर आने वाले प्रभास ‘साहो' में सूट बूट में नजर आएंगे. सुजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ जमेगी. इसमें नील नितिन मुकेश भी अहम किरदार में दिखेंगे. अब देखना यह है कि कहीं फिल्म भी तो किसी हॉलीवुड फिल्म की कॉपी नहीं निकलती?

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas Saaho
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com