विज्ञापन

देव आनंद की पत्नी की 5 फोटो, लंच ब्रेक में कल्पना से गुपचुप की थी शादी, पति की तरह देती थीं हिट फिल्में

कल्पना कार्तिक ने बहुत कम फिल्मों में काम किया, लेकिन हर फिल्म में अपनी खास छाप छोड़ी. उनकी हर फिल्म में देव आनंद उनके साथ नजर आए. शूटिंग सेट पर शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे असल जिंदगी के रिश्ते में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली.

देव आनंद की पत्नी की 5 फोटो, लंच ब्रेक में कल्पना से गुपचुप की थी शादी, पति की तरह देती थीं हिट फिल्में
देव आनंद की पत्नी की 5 फोटो, लंच ब्रेक में कल्पना से गुपचुप की थी शादी

बॉलीवुड की दुनिया हमेशा से ही ग्लैमर, प्रेम कहानियों और अनसुने किस्सों से भरी रही है. कई बार पर्दे के पीछे की कहानियां पर्दे पर दिखने वाले रोमांस से भी ज्यादा दिलचस्प होती हैं. ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी देव आनंद और कल्पना कार्तिक की है. कल्पना कार्तिक ने बहुत कम फिल्मों में काम किया, लेकिन हर फिल्म में अपनी खास छाप छोड़ी. उनकी हर फिल्म में देव आनंद उनके साथ नजर आए. शूटिंग सेट पर शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे असल जिंदगी के रिश्ते में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली.

ये भी पढ़ें: 1977 में आई धर्मेंद्र की ये फिल्म 11 महीने तक चली सिनेमाघरों में, रूस के लोग भी हो गए थे फैन, की थी बंपर कमाई

कल्पना कार्तिक का असली नाम मोना था. वह एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. यहीं पर उनकी खूबसूरती ने सभी का ध्यान खींचा और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री का मौका मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी प्रतियोगिता के दौरान डायरेक्टर चेतन आनंद की नजर उन पर पड़ी. वे रिश्ते में उनकी पत्नी की चचेरी बहन भी थीं. चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म ‘बाजी' में काम करने का ऑफर दिया, जिससे उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ और उन्होंने पहली ही फिल्म से पहचान बना ली.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म ‘बाजी' के सेट पर कल्पना कार्तिक और देव आनंद की मुलाकात हुई. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने ‘आंधियां', ‘हमसफर', ‘टैक्सी ड्राइवर', ‘हाउस नंबर 44' और ‘नौ दो ग्यारह' जैसी फिल्मों में साथ काम किया और एक हिट जोड़ी बन गए.

Latest and Breaking News on NDTV

‘टैक्सी ड्राइवर' की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया. कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के बीच लंच ब्रेक में ही दोनों ने चुपचाप शादी कर ली. यह शादी बेहद प्राइवेट रखी गई और फिल्म इंडस्ट्री को भी बाद में इसकी जानकारी मिली.

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के बाद कल्पना कार्तिक ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. उन्होंने केवल कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी सुपरहिट रहीं. इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया, लेकिन उनकी असली पहचान देव आनंद की पत्नी के रूप में ही रही.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com