1991 में आई फूल और कांटें फिल्म तो आपको याद ही होगी, जिसमें अजय देवगन और एक्ट्रेस मधु की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिली थी. वहीं फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर ऐसे फिदा हुए कि आज तक उन्हें पसंद करते हैं. इसी बीच एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस मधु अपनी बेटी किया के साथ स्पॉट हुईं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कहते दिख रहे हैं कि स्टारकिड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे और खुशी कपूर से वह किसी भी मामले में कम नहीं हैं.
एयरपोर्ट पर बेटी के साथ स्पॉट हुईं एक्ट्रेस मधु
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस मधु और उनकी बेटी मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं दोनों ने चेहरे पर चश्मा लगाया हुआ है. जबकि एक्ट्रेस बेटी का हाथ थामे पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने हार्ट इमोजी कमेंट में शेयर करना शुरू कर दिया है. जबकि एक यूजर ने खूबसूरत कमेंट में लिखा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्ट्रेस मधु की बात करें तो उन्होंने साल 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इससे पहले वह एक तमिल फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर का आगाज कर चुकी थीं. जबकि मधु को असली फेम मणिरत्नम की 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'रोजा' से मिला. इस फिल्म में सीधी सादी लड़की के किरदार में फैंस ने उन्हें सालों तक याद किया गया. लेकिन कुछ फिल्मों के बाद उनका सूरज डूबने लगा और धीरे-धीरे उनकी चमक धुंधली पड़ गई. लेकिन अब वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर चुकी हैं. जबकि साउथ की कुछ फिल्मों में नजर भी आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं