एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह लंदन के इस्कॉन मंदिर में गायों को चारा खिलाती और मंदिर में मंत्रोच्चार करती दिखाई दे रही हैं. इस्कॉन मंदिर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में परिणीति के अलावा 'बिग बॉस 15' फेम राजीव अदातिया भी नजर आ रहे हैं. परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अगस्त को वीडियो शेयर किया था. उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस वीडियो को फिर से साझा किया. उन्होंने स्टोरी लगाते हुए लिखा- "जन्माष्टमी की शुभकामनाएं".
दरअसल, परिणीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- "लंदन में भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जाप किया. यह मेरी आध्यात्मिक आत्मा को जरूरत थी. घर से दूर, लेकिन जाह्नवी हैरिसन ने मुझे इसके करीब वापस ला दिया. आप कितनी खूबसूरत हैं. मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद".
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि परिणीति ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के एक आलीशान होटल में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी. परिणीति के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा भी थे. इसके अलावा वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'जबरिया जोड़ी', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'गोलमाल अगेन', 'संदीप और पिंकी फरार', अमर सिंह चमकीला और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं