राजनीति और बॉलीवुड का रिश्ता यूं तो काफी पुराना है, लेकिन एक नए जोड़े ने इसे ताजा कर दिया है. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी के बाद से ही ये कपल खूब सुर्खियों में रहा. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है और सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो देख लोग खूब प्यार लुटाते हैं. हालांकि ये कपल इन दिनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में है .ऐसे में परिणीति ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके दिन अभी कैसे गुजर रहे हैं.
राघव को ऐसे देखती हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक काउच पर बैठी दिख रही हैं. वीडियो में पहले वह स्माइल करती हुई नजर आती हैं और फिर कैमरा घुमा कर अपने लैपटॉप की ओर ले जाती हैं. स्क्रीन पर संसद की कार्रवाई चलती दिखती है, जिसमें राघव चड्ढा सदन को संबोधित करते हुए नजर आते हैं. परिणीति ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘लगातार शो देखने से लेकर संसद टीवी पर उनके संसद भाषण देखने तक, कौन जानता था?.. उन्हें लाइव देखने का एकमात्र तरीका, मीलों दूर से'. इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लॉन्ग डिस्टेंस लिखा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बीते साल हुई थी शादी
बता दें कि राघव अक्सर अपने काम की वजह से दिल्ली में रहते हैं, वहीं परिणीति अपने काम के लिए मुंबई या लंदन में रहती हैं. ऐसे में दोनों कई बार काफी दिनों तक मिल नहीं पाते. बीते साल 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं