संगीत का जादू ही कुछ ऐसा होता है कि अच्छे गाने कभी पुराने नहीं पड़ते. 90 के दशक में रिलीज हुआ एक गाना आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह बसा हुआ है. सफर के दौरान, दोस्तों की महफिल में या फिर अकेले वक्त बिताते हुए, ये गाना अक्सर सुनाई दे जाता है. ट्रेन के सफर में भी कई बार इसकी धुन सुनने को मिल जाती है और लोग इसके साथ गुनगुनाने लगते हैं. दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के 30 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. इसकी धुन सुनते ही 90s की यादें ताजा हो जाती हैं और लोग एक बार फिर उसी दौर में पहुंच जाते हैं.
करिश्मा-आमिर पर फिल्माया गया था गाना
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो साल 1996 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का मशहूर गीत 'परदेसी-परदेसी जाना नहीं' है. फिल्म में करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया ये गाना रिलीज होते ही लोगों की पहली पसंद बन गया था. उस दौर में शायद ही कोई म्यूजिक लवर होगा जिसने इस गाने को न सुना हो.
ये भी पढ़ें: 25,00000 की पार्टी एंट्री तो एक रील के 76,00000 रुपये चार्ज करते हैं ओरी, बताया कहां-कहां से होती है मोटी कमाई
दर्द और इमोशन का परफेक्ट मेल
90 के दशक के कई गाने आज भी पसंद किए जाते हैं, लेकिन 'परदेसी-परदेसी' की बात अलग है. गाने के बोल प्यार, दर्द और जज्बातों को बेहद खूबसूरती से बयां करते हैं. यही वजह है कि ये सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं रहा, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ गया. आज भी जब ये गाना बजता है, तो लोग इसके साथ गुनगुनाने लगते हैं.
अलका याज्ञनिक की आवाज ने चलाया जादू
इस सुपरहिट गाने को अलका याज्ञनिक, उदित नारायण और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल समीर ने लिखे थे, जबकि संगीत नदीम-श्रवण का था. खास तौर पर अलका याज्ञनिक की आवाज ने इस गाने को एक अलग पहचान दी. यही वजह है कि तीन दशक बाद भी लोग इसे उतने ही शौक से सुनते हैं.
30 साल बाद भी बरकरार है क्रेज
समय के साथ म्यूजिक का ट्रेंड बदलता रहा, लेकिन 'परदेसी-परदेसी' का जादू नहीं बदला. आज भी ये गाना म्यूजिक लवर्स की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है. सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे खूब सुना जाता है. सिर्फ रेडियो और प्लेलिस्ट ही नहीं, डिजिटल दुनिया में भी इस गाने का जलवा कायम है. यूट्यूब पर 'परदेसी-परदेसी' को 27 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो बताता है कि तीन दशक बाद भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं