‘किसी का भाई किसी की जान', ‘द भूतनी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री पलक तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी मां, टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर अपनी राय रखी. अभिनेत्री का मानना है कि उनसे तुलना करना सही नहीं है. पलक ने मां से तुलना किए जाने पर कहा कि उनकी मां का करियर शानदार और सफल रहा है, जबकि वह अभी शुरुआती दौर में हैं. ऐसे में तुलना करना गलत है.
'बिजली-बिजली गर्ल' के नाम से मशहूर पलक अपनी मां को रोल मॉडल मानती हैं. खुद को अपनी मां की तरह ही शालीनता और आत्मविश्वास के साथ दर्शकों के सामने पेश करना चाहती हैं. अभिनेत्री ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं इस पर चुप रहना ही बेहतर समझती हूं और मां पर ही छोड़ देती हूं. उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके बाद उनकी तुलना आधी उम्र के किसी व्यक्ति से की जाए - यह सही नहीं है. मुझे नहीं लगता कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, लेकिन मेरा सपना है कि एक दिन मैं भी उनके जैसी बनूं. अगर मैं दर्शकों से उनके जितना जुड़ पाती हूं तो मैं खुद को सफल मानूंगी."
मनोरंजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही गुड्डू धनोआ के निर्देशन में तैयार 'रोमियो एस 3' में नजर आएंगी. एक्शन-ड्रामा की शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "'रोमियो एस 3' मेरे लिए एक बड़ा अवसर है. गुड्डू सर ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का जो अवसर दिया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. शूटिंग के दौरान मुझे यही लगता था कि मुझे अपना बेस्ट देना है. उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और वह बेहतरीन निर्देशक हैं. उनके साथ काम करना सम्मान की बात है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पलक ने आगे बताया, "एक्शन फिल्में मजेदार होती हैं और इसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. फिल्म में काम करना मेरे लिए रोमांचक रहा." 'रोमियो एस 3' 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें पलक एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, ठाकुर अनूप सिंह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं