जुलाई का दूसरा हफ्ता एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आ रहा है. इस शुक्रवार ओटीटी पर 3 धांसू वेब सीरीज और 1 फिल्म रिलीज हो रही है. शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म आ रही है तो रितेश देशमुख भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाने को तैयार हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज और फिल्म इस लिस्ट में हैं. आपको बताते हैं कि 12 जुलाई को कौन कौन सी फिल्म में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं.
1. काकुड़ा
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी कॉमेडी हॉरर फिल्म 'काकुड़ा' 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, साकिब सलीम जैसे दमदार कलाकार हैं. फिल्म के राइटर चिराग गर्ग और अविनाश द्विवेदी हैं. इसकी कहानी एक न्यूली मैरिड कपल की है, जो एक श्राप से मुक्ति पाने के लिए घोस्ट हंटर की हेल्प लेते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. 36 डेज
मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज '36 डेज' इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक देने जा रही है. इसकी कहानी एक रहस्यमय किराएदार पर है. इस सीरीज में नेहा शर्मा, पूरब कोहली, श्रुति सेठ, चंदन रॉय सान्याल, शारिब हाशमी और अमृता खानविलकर जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं.
3. शो टाइम सीजन 2
इमरान हाशमी और मौनी रॉय की वेब सीरीज 'शो टाइम' के पहले सीजन का दूसरा पार्ट भी 12 जुलाई को रिलीज हो रहा है. रोमांचक ड्रामा के नए एपिसोड का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे. इस फिल्म में महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल और श्रेया सरन जैसे स्टार्स हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार पर इस सीरीज के देख पाएंगे.
4. पिल
12 जुलाई को रितेश देशमुख की एक और फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है. सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है. रितेश देशमुख के ही डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी पॉवरफुल फार्मा कंपनी 'फॉरएवर क्योर' के अंगेस्ट एक डॉक्टर की लड़ाई पर आधारित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं