98th Academy Awards Ceremony Live Updates: 98वां एकेडमी अवार्ड्स (Oscars 2026) आज यानी 16 मार्च 2026 को हो रहा है. यह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा रहा है. मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन (Conan O'Brien) कर रहे हैं. जबकि आगे ऑस्कर 2026 में 16 नॉमिनेशन के साथ सिनर्स, ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन के साथ वन बैटल आफ्टर अनदर और Frankenstein जैसी फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार असली टक्कर सिनर्स और वन बैटल ऑफ्टर अनदर के बीच माना जा रहा है. यह 11 कैटेगरी में एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं.
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स | Oscars 2026 Live, 98th Academy Awards Winners
आस्कर 2026 का रेड कार्पेट सुबह 3:30 AM से शुरू हो गया था. जबकि अवार्ड सेरेमनी सुबह 4:30 AM बजे से OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रहा है. इसके अलावा स्टार मूवीज, स्टार मूवीज सेलेक्ट और कलर्स इनफिनिटी पर इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है. इतना ही नहीं अगर आपने अवॉर्ड सेरेमनी को मिस कर दिया है तो 16 मार्च को रात 9:00 बजे इन चैनल्स पर रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा.
प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेजेंटर | Priyanka Chopra In 98th Academy Awards
इस बार ऑस्कर में भारत की मौजूदगी काफी दिलचस्प है. हालांकि भारत की ऑफिशियल एंट्री 'होमबाउंड' (Homebound) अंतिम नॉमिनेशन की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व अभी भी मजबूती से बरकरार है. क्योंकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करती हुईं नजर आएंगी. हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि इस साल के प्रतिष्ठित प्रेजेंटर्स की लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया है. वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे जैसे बड़े सितारों के साथ अवार्ड देने के लिए मंच शेयर करेंगी.
भारत के लिए क्या होगा खास | 98th Academy Awards
इसके अलावा भारतीय मूल की फिल्म निर्माता गीता गांधभिर ने इस साल इतिहास रच दिया है. दरअसल, वह पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्हें एक ही साल में दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री सीरीज में नॉमिनेशन हासिल हुआ है, जिसमें बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर में द परफेक्ट नेबर और द डेविल इज बिजी को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में शामिल है. वहीं भले ही वे अंतिम नॉमिनेशन लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन 'कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1', 'तन्वी द ग्रेट' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों ने 'बेस्ट पिक्चर' की एलिजिबिलिटी लिस्ट (रिमाइंडर लिस्ट) में जगह बनाकर ग्लोबल लेवल पर अपनी धमक दिखाई.
Oscars 2026 Live: वन बैटल आफ्टर अनदर को मिला बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड
वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम ऑस्कर के सात अवॉर्ड रहे. वहीं बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म को मिला.
One Oscar after another. Congratulations to ONE BATTLE AFTER ANOTHER, this year’s Best Picture winner! #Oscars pic.twitter.com/jhr5ejoHv2
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: जेसी बकली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर
बेस्ट लीड एक्ट्रेस का ऑस्कर जेसी बकली को हैमनेट के लिए मिला है.
And the Oscar for Best Actress goes to... Jessie Buckley! #Oscars pic.twitter.com/KD8FmUox95
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट लीड एक्टर का ऑस्कर
सिनर्स के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट ऑस्कर का अवॉर्ड मिला है.
Michael B. Jordan pulls double duty as the Smokestack Twins and wins the Lead Actor Oscar for SINNERS. #Oscars pic.twitter.com/ZghbO6OkTQ
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम पांचवा ऑस्कर
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पॉल थॉमस को वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए मिला है, जिसके साथ ही लियोनार्डो डिक्रैपियो की फिल्म को पांचवा ऑस्कर मिल गया है.
Oscars 2026 Live: के पॉप डीमन हंटर्स के गोल्डन को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतने वाला पहला केपॉप सॉन्ग गोल्डन बन गया है.
The Honmoon is sealed! The Oscar for Best Original Song goes to “Golden” from KPOP DEMON HUNTERS! #Oscars pic.twitter.com/TxLeg4RHB3
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: सेंटिमेंटनल वैल्यू ने जीता इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा ने सेंटिमेंटनल वैल्यू को इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया.
Norway snags the Oscar for Best International Feature Film. Congratulations to the cast and crew of SENTIMENTAL VALUE! 🇳🇴 #Oscars pic.twitter.com/16dzGEWofh
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: अवॉर्ड देने प्रेजेंटर बनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जोनस इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने ऑस्कर 2026 के स्टेज पर पहुंचीं.
Oscars 2026 Live: सिनर्स को मिला बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का ऑस्कर
SINNERS के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर जीतने वाली ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ पहली ब्लैक वुमन बन गई हैं.
A historic win behind the lens. Autumn Durald Arkapaw becomes the first woman of color to win the Oscar for Best Cinematography for SINNERS! #Oscars pic.twitter.com/6rV8an7dte
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: वन बैटल आफ्टर अनदर को मिला चौथा ऑस्कर
Oscars 2026 Live: F1 को मिला अचीवमेंट इन साउंड का अवॉर्ड
ऑस्कर 2026 में एफ 1 को अचीवमेंट इन साउंड का अवॉर्ड मिला है.
Time for a victory lap. Congratulations to Gareth John, Al Nelson, Gwendolyn Yates Whittle, Gary A. Rizzo and Juan Peralta on winning the Oscar for Best Sound for F1! #Oscars pic.twitter.com/WQ5QlSoDe9
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: सिनर्स को मिला बेस्ट ओरिजनल स्कोर अवॉर्ड
Oscars 2026 Live:ऑस्कर मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का जीता अवॉर्ड
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन ने जीता है.
Congratulations to MR. NOBODY AGAINST PUTIN, this year's Best Documentary Feature Film #Oscars pic.twitter.com/uTTu9gtKYe
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: ऑल द एम्पटी रुम्स ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट ऑस्कर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड ऑल द एम्पटी रुम्स को मिला.
ALL THE EMPTY ROOMS wins the Oscar for Best Documentary Short Film. Congratulations #Oscars pic.twitter.com/coBs5EDKHp
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: अवतार फायर एंड एश ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवतार फायर एंड एश ने जीता है.
Pandora built pixel by pixel. Congratulations to the team behind AVATAR: FIRE AND ASH, this year’s Best Visual Effects winner! #Oscars pic.twitter.com/3eQs4BpDyr
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का फ्रेंकेनस्टाइन ने जीता
फ्रेंकेनस्टाइन ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का ऑस्कर अपने नाम किया है.
Congratulations to the talented production design team behind FRANKENSTEIN! #Oscars pic.twitter.com/LmRcd8y8Iw
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: सिनर्स को मिला बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर
5 नॉमिनेशन में बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए पहला ऑस्कर सिनर्स को मिला है, जिसे रयान कूगलर ने लिया.
Saints and sinners alike agree history is written tonight. Congratulations to Ryan Coogler on winning Best Original Screenplay for SINNERS. #Oscars pic.twitter.com/dnPghfxgqK
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: न बैटल आफ्टर अनदर को मिला बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर
बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए बैटल आफ्टर अनदर को ऑस्कर मिला. यह पॉल थॉमस का पहला ऑस्कर है.
What time is it? Time to celebrate. Paul Thomas Anderson wins Best Adapted Screenplay for ONE BATTLE AFTER ANOTHER! #Oscars pic.twitter.com/oc9Raln2IT
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live: वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए शीन पेन को मिला बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल
वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए शीन पेन ने बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल का ऑस्कर अपने नाम किया है.
Oscars 2026 Live: द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा के बीच हुआ टाय, जीता बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का ऑस्कर अवॉर्ड द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा को मिला है. यह टाय था.
It's a tie! THE SINGERS and TWO PEOPLE EXCHANGING SALIVA both win the Oscar for Best Live Action Short Film! #Oscars pic.twitter.com/sspwxUKtbj
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Oscars 2026 Live Updates: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीता बेस्ट कास्टिंग का एकेडमी अवॉर्ड
कैसेंड्रा कुलुकुंडिस को लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट कास्टिंग का एकेडमी अवॉर्ड मिला है.
History is made! ONE BATTLE AFTER ANOTHER wins the first-ever Oscar for Best Casting. Congratulations, Cassandra Kulukundis! #Oscars pic.twitter.com/85POu1cN4z
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
OSCAR 2026 Live: फ्रैंकेनस्टीन ने जीता बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में फ्रैंकेनस्टीन ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का अवॉर्ड अपने नाम किया है.
The Girl Who Cried Pearls ने जीता बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट का अकेडमी अवॉर्ड
'The Girl Who Cried Pearls' ने बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट का ऑस्कर जीता है.
The Oscar for Best Animated Short Film goes to... THE GIRL WHO CRIED PEARLS! #Oscars pic.twitter.com/X9BmtmahLv
— The Academy (@TheAcademy) March 15, 2026
Oscar Awards 2026 LIVE: बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म बनीं के कॉप डीमन हंटर्स
अकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर के पॉप डीमन हंटर्स को मिला है.
Idols by day. Hunters by night. Oscar winners tonight. KPOP DEMON HUNTERS secures the Oscar for Best Animated Feature Film! #Oscars pic.twitter.com/J2a58sJ2Ci
— The Academy (@TheAcademy) March 15, 2026
Oscar 2026 LIVE: निक जोनस ने फिर से जीता दिल, प्रियंका चोपड़ा के लिए पहना कलावा, वीडियो हो रहा वायरल
निक जोनस ने ऑस्कर में जाने से पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वाइन पीते हुए नजर आ रहे हैं. देखने वाली बात यह है कि उनके हाथ में कलावा देखने को मिल रहा है.
Oscars 2026 Live Updates: एमी मैडिगन ने जीता 'वेपन्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड 'वेपन्स' के लिए एमी मैडिगन को मिला है, जिसे जोई सल्डाना ने दिया.
Congratulations to Amy Madigan for winning the Oscar for Best Supporting Actress for WEAPONS! #Oscars pic.twitter.com/7jUqYJwiLe
— The Academy (@TheAcademy) March 15, 2026
Oscar 2026 LIVE: पति निक जोनस के साथ ऑस्कर के रेड कार्पेट पर नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 रेड कार्पेट में पति निक जोनस के साथ पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
Let the pics keep coming, and I’ll download them all in one go!! #priyankachopra #nickjonas pic.twitter.com/nSqcJGyZgT
— TAWFIKK 🇲🇾🇹🇷📸 (@TKsevgilim) March 15, 2026
Oscars 2026 Live Updates: सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन में सिनर्स, एफ 1, मार्टी सुप्रीम, सेंटिमेंटल वैल्यू और वन बैटल आफ्टर अनदर में टक्कर
सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन (Film Editing) के नॉमिनेशन हैं:
- एफ 1 (F1): स्टीफन मिरियोन (Stephen Mirrione)
- मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme): रोनाल्ड ब्रॉन्स्टीन और जोश सफ्डी (Ronald Bronstein and Josh Safdie)
- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another): एंडी जुरगेनसेन (Andy Jurgensen)
- सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value): ओलिवियर बुग कुट्टे (Olivier Bugge Coutté)
- सिनर्स (Sinners): माइकल पी. शॉवर (Michael P. Shawver)
Oscars 2026 Live Updates: सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन में जानें किस-किस ने बनाई जगह
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन (Costume Design) के नॉमिनेशन हैं:
- अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash): डेबोरा एल. स्कॉट (Deborah L. Scott)
- फ्रैंकेंस्टीन (Frankenstein): केट हॉले (Kate Hawley)
- हैम्नेट (Hamnet): मालगोसिया टुर्जांस्का (Malgosia Turzanska)
- मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme): मियाको बेलिजी (Miyako Bellizzi)
- सिनर्स (Sinners): रूथ ई. कार्टर (Ruth E. Carter)
Oscars 2026 Live Updates: बेस्ट ओरिजिनल स्कोर में भी पांच फिल्मों में हैं जोरदार मुकाबला
सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत (Music, Original Score) के नॉमिनेशन हैं:
- बुगोनिया (Bugonia): जर्सकिन फेंड्रिक्स (Jerskin Fendrix)
- फ्रैंकेंस्टीन (Frankenstein): अलेक्जांड्र डेसप्ला (Alexandre Desplat)
- हैम्नेट (Hamnet): मैक्स रिक्टर (Max Richter)
- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another): जॉनी ग्रीनवुड (Jonny Greenwood)
- सिनर्स (Sinners): लुडविग गोरांसन (Ludwig Goransson)
Oscars 2026 Live Updates: सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म में भी गीता है मुकाबले में
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म (Documentary Short Film) के नॉमिनेशन हैं:
- ऑल द एम्प्टी रूम्स (All the Empty Rooms): जोशुआ सेफ्टेल और कोनॉल जोन्स (Joshua Seftel and Conall Jones)
- आर्म्ड ओनली विद अ कैमरा: द लाइफ एंड डेथ ऑफ ब्रेंट रेनॉड (Armed Only with a Camera: The Life and Death of Brent Renaud): क्रेग रेनॉड और जुआन अर्रेडोंडो (Craig Renaud and Juan Arredondo)
- चिल्ड्रन नो मोर: “वेयर एंड आर गॉन” (Children No More: “Were and Are Gone”): हिला मेडालिया और शीला नेविन्स (Hilla Medalia and Sheila Nevins)
- द डेविल इज बिजी (The Devil Is Busy): क्रिस्टालिन हैम्पटन और गीता गांदभीर (Christalyn Hampton and Geeta Gandbhir)
- परफेक्टली अ स्ट्रेंजनेस (Perfectly a Strangeness): एलिसन मैकअल्पाइन (Alison McAlpine)
Oscars 2026 Live Updates: सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर में है भारत की दावेदारी
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर (Documentary Feature Film) के नॉमिनेशन हैं:
- द अलबामा सॉल्यूशन (The Alabama Solution): एंड्र्यू जारेकी और चार्लोट काउफमैन (Andrew Jarecki and Charlotte Kaufman)
- कम सी मी इन द गुड लाइट (Come See Me in the Good Light): रायन व्हाइट, जेसिका हरग्रेव, टिग नोटारो और स्टेफ विलेन (Ryan White, Jessica Hargrave, Tig Notaro and Stef Willen)
- कटिंग थ्रू रॉक्स (Cutting through Rocks): सारा खाकी और मोहम्मदरेजा एयनी (Sara Khaki and Mohammadreza Eyni)
- मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन (Mr. Nobody against Putin): डेविड बोरेनस्टीन, पावेल तलांकिन, हेले फेबर और अल्जबेटा कारास्कोवा (David Borenstein, Pavel Talankin, Helle Faber and Alžběta Karásková)
- द परफेक्ट नेबर (The Perfect Neighbor): गीता गांदभीर, अलीसा पेन, निकॉन क्वांतु और सैम बिस्बी (Geeta Gandbhir, Alisa Payne, Nikon Kwantu and Sam Bisbee)
Oscars 2026 Live Updates: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म में पांच मूवीज में है टक्कर
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (International Feature Film) के नॉमिनेशन हैं:
- ब्राजील (Brazil): द सीक्रेट एजेंट (The Secret Agent)
- फ्रांस (France): इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट (It Was Just an Accident)
- नॉर्वे (Norway): सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
- स्पेन (Spain): सिरात (Sirāt)
- ट्यूनीशिया (Tunisia): द वॉयस ऑफ हिंद राजब (The Voice of Hind Rajab)
Oscars 2026 Live Updates: केपॉप डेमन हंटर्स एनिमेटेड फीचर फिल्म में मार सकती है बाजी
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म (Animated Feature Film) के नॉमिनेशन हैं:
- आर्को (Arco)
- एलियो (Elio)
- केपॉप डेमन हंटर्स (KPop Demon Hunters)
- लिटिल अमेली ओर द कैरेक्टर ऑफ रेन (Little Amélie or the Character of Rain)
- जूटोपिया 2 (Zootopia 2)
Oscars 2026 Live Updates: बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस में टेयाना टेलर है मजबूत दावेदार
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (Actress in a Supporting Role) के नॉमिनेशन हैं:
- एले फैनिंग (Elle Fanning): सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
- इंगा इब्सडॉटर लिलीआस (Inga Ibsdotter Lilleaas): सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
- एमी मैडिगन (Amy Madigan): वेपन्स (Weapons)
- वुनमी मोसाकु (Wunmi Mosaku): सिनर्स (Sinners)
- टेयाना टेलर (Teyana Taylor): वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another)
Oscars 2026 Live Updates: बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में मुकाबला काफी मुश्किल
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (Actor in a Supporting Role) के नॉमिनेशन हैं:
- बेनिसियो डेल टोरो (Benicio Del Toro): वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another)
- जैकब एलोर्डी (Jacob Elordi): फ्रैंकेंस्टीन (Frankenstein)
- डेलरॉय लिंडो (Delroy Lindo): सिनर्स (Sinners)
- शॉन पेन (Sean Penn): वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another)
- स्टेलन स्कार्सगार्ड (Stellan Skarsgård): सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
Oscars 2026 Live Updates: बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ये 5 एक्ट्रेस हैं मुकाबले में
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Actress in a Leading Role) के नॉमिनेशन हैं:
- जेसी बकली (Jessie Buckley): हैम्नेट (Hamnet)
- रोज बायर्न (Rose Byrne): इफ आई हैड लेग्स आईड किक यू (If I Had Legs I’d Kick You)
- केट हडसन (Kate Hudson): सॉन्ग सुंग ब्लू (Song Sung Blue)
- रेनाते रेन्स्वे (Renate Reinsve): सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
- एम्मा स्टोन (Emma Stone): बुगोनिया (Bugonia)
Oscars 2026 Live Updates: बेस्ट एक्टर के लिए इन 6 महारथियों में है टक्कर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Actor in a Leading Role) के नॉमिनेशन हैं:
- टिमोथी शालमे (Timothée Chalamet): मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme)
- लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio): वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another)
- ईथन हॉक (Ethan Hawke): ब्लू मून (Blue Moon)
- माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan): सिनर्स (Sinners)
- वैगनर मौरा (Wagner Moura): द सीक्रेट एजेंट (The Secret Agent)
Oscars 2026 Live Updates: सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर के बीच है कड़ी टक्कर
बेस्ट डायरेक्टर (Best Director) के नॉमिनेशन हैं:
- हैम्नेट (Hamnet) - क्लोए झाओ (Chloé Zhao)
- मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme) - जोश सफ्डी (Josh Safdie)
- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another) - पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson)
- सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value) - योआखिम ट्रियर (Joachim Trier)
- सिनर्स (Sinners) - रायन कूगलर (Ryan Coogler)
Oscars 2026 Live Updates: बेस्ट पिक्चर के लिए है 10 फिल्मों में टक्कर
बेस्ट पिक्चर के नॉमिनेशन हैं:
- बुगोनिया (Bugonia) - एड गाइनी और एंड्र्यू लोवे, योर्गोस लैंथिमोस, एम्मा स्टोन और लार्स नुडसेन, प्रोड्यूसर
- एफ 1 (F1) - चैड ओमान, ब्रैड पिट, डेडे गार्डनर, जेरेमी क्लेनर, जोसेफ कोसिंस्की और जेरी ब्रुकहाइमर, प्रोड्यूसर
- फ्रैंकेंस्टीन (Frankenstein) - गुइलेर्मो डेल टोरो, जे. माइल्स डेल और स्कॉट स्टुबर, प्रोड्यूसर
- हैम्नेट (Hamnet) - लिजा मार्शल, पिप्पा हैरिस, निकोलस गोन्डा, स्टीवन स्पीलबर्ग और सैम मेंडेस, प्रोड्यूसर
- मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme) - एली बुश, रोनाल्ड ब्रॉन्स्टीन, जोश सफ्डी, एंथनी कटागास और टिमोथी चालमेट, प्रोड्यूसर
- वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle after Another) - एडम सोम्नर, सारा मर्फी और पॉल थॉमस एंडरसन, प्रोड्यूसर
- द सीक्रेट एजेंट (The Secret Agent) - एमिली लेस्क्लॉक्स, प्रोड्यूसर
- सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value) - मारिया एकरहोव्ड और एंड्रिया बेरेंटसेन ओटमार, प्रोड्यूसर
- सिनर्स (Sinners) - जिंजी कूगलर, सेव ओहानियन और रायन कूगलर, प्रोड्यूसर
- ट्रेन ड्रीम्स (Train Dreams) - मारिसा मैकमाहोन, टेडी श्वार्जमैन, विल जैनोविट्ज, एश्ले श्लाइफर और माइकल हाइमलर, प्रोड्यूसर
Oscars 2026 Live: बेस्ट एक्टर का तीन बार ऑस्कर जीतने वाला एक्टर, शूटिंग के समय बदल लेता है नाम
डैनियल डे-लुईस: बेस्ट एक्टर कैटेगरी में सबसे अधिक ऑस्कर जीतने वाले अभिनेता डैनियल डे-लुईस हैं. उन्होंने 1989 में ‘माई लेफ्ट फुट' के लिए पहला ऑस्कर जीता. उसके बाद 2007 में ‘देयर विल बी ब्लड' और 2012 में ‘लिंकन' के लिए जीते. डे-लुईस मेथड एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं.
Oscars 2026 Live: जानें भारत में कब और कहां देखा जा सकेगा ऑस्कर 2026
भारतीय दर्शकों के लिए यह शो सुबह-सुबह होगा. ऑस्कर 2026 का लाइव टेलीकास्ट 16 मार्च सुबह 4:30 बजे IST से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर होगा. इसे स्टार मूवीज (Star Movies) पर भी देखा जा सकता है.