95वें एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर्स 2023 संपन्न हो गए हैं. इस साल भारत के लिए काफी अहम रहा. 'आरआरआर' फिल्म का 'नाटू नाटू' सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 में ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मुकाबले में उतरा और पुरस्कार जीता. 'ऑल द ब्रीद्स' फिल्म बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामित हुई लेकिन पुरस्कार नहीं जीत सकी. 'द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म में नामांकन मिला है और इसकी डायरेक्टर कार्तिक गॉन्जाल्वेज हैं और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है. इसने भी ऑस्कर अवॉर्ड में बाजी मारी. दीपिका पादुकोण ऑस्कर समारोह में मंच पर आईं. उन्होंने आरआरआर के नाटू नाटू गाने से सारी दुनिया का परिचय करवाया. इस तरह इस बार तीन श्रेणियों में नामित में से दो में ऑस्कर पुरस्कार भारत को मिले. तो वहीं मिशेल यो बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाने वाली पहली एशिया महिला एक्ट्रेस बन गई हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Naatu Naatu, RRR, Oscars 2023, Oscars, Academy Awards, Academy Awards 2023, Winner Of Oscars, Oscars Winners, Oscars Naatu Naatu, RRR Oscars, Naatu Naatu Wins Oscar