विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

Durga Pooja Video: दुर्गा पूजा पर पति संग ढाक बजाती नजर आईं नुसरत जहां, जमकर किया डांस

नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा के मौके पर ढाक बजाती (Durga Puja 2019) दिखाई दे रही हैं.

Durga Pooja Video: दुर्गा पूजा पर पति संग ढाक बजाती नजर आईं नुसरत जहां, जमकर किया डांस
नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने दुर्गा पूजा के मौके पर बजाई ढाक, डांस वीडियो हुआ वायरल
  • दुर्गा पूजा पर जमकर नाचीं नुसरत जहां
  • पति निखिल जैन के साथ बजाई डाक
  • नुसरत जहां की फोटो और वीडियो हुई वायरल
नई दिल्ली:

Durga Puja 2019: नवरात्रि (Navratri) का खास त्योहार अपने साथ हर बार ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. वैसे तो आज नवरात्रि (Navratri) का आखिरी दिन है, जिसे महानवमी (Mahanavami) के नाम से भी जाना जाता है. इस अंतिम दिन दुर्गा मां (Durga Maan) के सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है. मां का यह रूप सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाला होता है. भले ही आज नवरात्रि का अंतिम दिन हो, लेकिन आज भी जगह-जगह दुर्गा पूजा (Durga Puja) की धूम मची हुई है. विशाल पंडाल के साथ दुर्गा मां की सुंदर प्रतिमाएं भी सजाई गई हैं. आम लोगों के साथ फिल्मी सितारे भी दुर्गा मां की श्रद्धा में डूबे दिखाई दिए. हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कुछ फोटो साझा की है, जिसमें वह दुर्गा पूजा के अवसर पर ढाक बजाती (Durga Puja) दिखाई दे रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनास की शादी को लेकर बताई बड़ी बात, कहा-हमारी शादी...

मां के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, रानी मुखर्जी और काजोल भी आईं नजर- देखें Pics

नुसरत (Nusrat Jahan) जहां इन फोटो में अपने पति और बिजनेस मैन निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ ढाक बजाती नजर आ रही हैं. फोटो में नुसरत जहां का पारंपरिक लुक भी देखने लायक है. लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए नुसरत जहां फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. नुसरत जहां के अलावा उनके पति निखिल जैन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निखिल ने लिखा, 'पत्नी नुसरत जहां के साथ पहली बार ढाक बजाते हुए...' वीडियो के साथ ही निखिल ने नुसरत जहां के साथ एक फोटो भी साझा की थी, जिसमें दोनों दुर्गा मां की प्रतिमा के पास खड़े नजर आ रहे थे. 

सलमान खान की फिल्म को पछाड़ कर आगे बढ़ी 'वॉर', किया चौंकाने वाला कलेक्शन

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग का YouTube पर धमाल, Video 14 करोड़ के पार

ढाक बजाने के अलावा नुसरत जहां ने इसकी धुन पर डांस भी किया. दुर्गा पूजा (Durga Puja) के खास अवसर पर नुसरत जहां सबके साथ डांस करती नजर आईं. बता दें कि नुसरत जहां ने एक्टिंग की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाने के साथ ही राजनैतिक दुनिया में भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. तृणमूल कांग्रेस की टिकट से नुसरत जहां ने बसीरहाट पर अपनी जीत दर्ज की थी और सांसद बनीं.
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nusrat Jahan, Durga Puja, Nikhil Jain, Nusrat Jahan Dance On Dhaak, Nusrat Jahan Playing Dhaak, Nusrat Jahan Durga Puja, Durga Pooja 2019, Durga Puja Video, Durga Puja 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com