विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

नोरा फतेही के 'पपेटा सॉन्ग' का मेकिंग Video हुआ वायरल, यूं मस्ती में डांस की प्रैक्टिस करती नजर आईं एक्ट्रेस

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही 'पपेटा (Papeta Song)' सॉन्ग के लिए डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही के 'पपेटा सॉन्ग' का मेकिंग Video हुआ वायरल, यूं मस्ती में डांस की प्रैक्टिस करती नजर आईं एक्ट्रेस
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने अपने डांस से मचाया तहलका
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस से सबको हैरान कर देती हैं. उनके मूव्स सबके होश उड़ा देते हैं, हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) 'पपेटा सॉन्ग (Papeta Song)' के लिए डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही 'पपेटा' की मेकिंग के दौरान किस तरह मस्ती में डांस सीख रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने मूव्स से सबको हैरान कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही कुछ 'पपेटा (Papeta Song)' के मेकिंग वीडियो के साथ भी हुआ है.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के  वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया'
में भी नजर आएंगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी.
एक्ट्रेस आखिरी बार स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं जिसमें वरूण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर
मुख्य किरदार में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Papeta Song Making Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com