विज्ञापन

‘सरके चुनर’ विवाद: NCW के सामने पेश होंगी नोरा फतेही, संजय दत्त पहले ही मांग चुके माफी

कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर’ से जुड़े विवाद में अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश होंगी. आयोग ने इस मामले में नोरा फतेही को समन जारी किया था, जिसके जवाब में वह गुरुवार सुबह 11.30 बजे आयोग के सामने उपस्थित होंगी.

‘सरके चुनर’ विवाद: NCW के सामने पेश होंगी नोरा फतेही, संजय दत्त पहले ही मांग चुके माफी
नोरा फतेही फोटो

कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर' से जुड़े विवाद में अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश होंगी. आयोग ने इस मामले में नोरा फतेही को समन जारी किया था, जिसके जवाब में वह गुरुवार सुबह 11.30 बजे आयोग के सामने उपस्थित होंगी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने से संबंधित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई निर्धारित की है. मीडिया को जारी सूचना में आयोग ने सभी सदस्यों से इसका संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. ‘सरके चुनर' गाने के बोल, वीडियो और प्रस्तुति को लेकर कुछ संगठनों और महिला समूहों ने आपत्ति जताई थी. इनमें गाने को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया था.

इस विवाद के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया और अभिनेत्री नोरा फतेही को नोटिस भेजा था. नोरा फतेही इस गाने में अभिनेता संजय दत्त के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. गाने की रिलीज के बाद सोशल मीडिया के साथ ही आमजन के बीच जमकर आलोचना हुई. कई लोगों और महिला अधिकार संगठनों ने इसे अश्लीलता और महिलाओं का अपमान माना.

राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले में सभी पहलुओं पर गौर कर रहा है. आयोग का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कंटेंट पर सख्ती से निपटा जाना चाहिए. सुनवाई में नोरा फतेही से आयोग उनके गाने से जुड़े पहलुओं, इसके निर्माण और प्रस्तुति पर सवाल पूछ सकता है. अभिनेत्री को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा.

वहीं, मामले को लेकर अभिनेता संजय दत्त आयोग के समक्ष 27 अप्रैल को पेश हो चुके हैं, जहां उन्होंने लिखित रूप में माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा कभी भी महिलाओं या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उनसे कई सवाल पूछे और कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया. सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने अहम ऐलान किया कि वह 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे से हर प्रोजेक्ट में महिलाओं और बच्चों की गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें की रूही 18 साल की ग्लैमरस गर्ल, खतरों के खिलाड़ी 15 में करती दिखेंगी स्टंट, अब पहचानना मुश्किल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi News, Nora Fatehi NCW Summon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com