विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2018

'दिलबर' सॉन्ग पर डांस से धमाल मचाने वाली Nora Fatehi के लिए यह साल 'ऐसे' बन गया बेहद खास, देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने Belly Dance के लिए मशहूर हैं. कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाया है. 'दिलबर' (Dilbar Song) और 'कमरिया' (Kamariya Song) जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस साल को बेहद खास बताया है.

'दिलबर' सॉन्ग पर डांस से धमाल मचाने वाली Nora Fatehi के लिए यह साल 'ऐसे' बन गया बेहद खास, देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi).
  • नोरा फतेही ने इस साल अपने डांस से मचाया धमाल
  • उन्होंने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया
  • नोरा फतेही ने कहा कि यह साल उनके लिए बेहद खास बन गया है
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने Belly Dance के लिए मशहूर हैं. कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाया है. 'दिलबर' (Dilbar Song) और 'कमरिया' (Kamariya Song) जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं नोरा फतेही (Nora Fatehi) का कहना है कि वर्ष 2018 निश्चित रूप से उनका साल रहा है और यह उनके लिए खास रहा है. इसी वर्ष उन्होंने गायन क्षेत्र में कदम रखा और उन्हें सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' में काम का मौका मिला. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कहा, "मैं निश्चित रूप से महसूस करती हूं कि 2018 मेरा वर्ष है. मैंने कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे रखा है, लेकिन मुझे इस तरह के परिणामों की उम्मीद नहीं थी. साल का सबसे बड़ा गीत मिलना, हर कलाकार का सपना होता है. हर कलाकार इसके लिए लड़ रहा है और मैं वह हूं जिसे यह मिला, इसके लिए मैं आभारी हूं."

नोरा फतेही ने 'दिलबर' सॉन्ग पर किया Belly Dance, बार-बार देखा जा रहा है Video

 


नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में  'सत्यमेव जयते' का सॉन्ग 'दिलबर (Dilbar)' पर डांस कर धमाल मचा दिया था.  यूट्यूब  (YouTube) पर 2018 में भारत में सबसे सर्च किए गए वीडियो में नोरा फतोही (Nora Fatehi) का यह वीडियो भी शामिल है. इस संबंध में  उन्होंने कहा, "मैं अपने विशेष पल का इंतजार कर रही थी, और लोग मुझे कुछ समय से देख रहे थे, लेकिन यह साल जीवन-परिवर्तनवाला रहा है. यह और बड़ा और बेहतर होगा. उम्मीद है कि मैं कड़ी मेहनत और गरिमा के साथ काम करती रहूंगी."

नीरू बाजवा के 'लौंग लाची' ने ली नोरा फतेही के 'दिलबर' से टक्कर, YouTube पर यूं किया कमाल - देखें Video

 


नोरा फतेही (Nora Fatehi) के 'दिलबर' सॉन्ग पर किए डांस के वीडियो को यूट्यूब पर 70 करोड़ बार देखा जा चुका है. इस पर उन्होंने कहा, "'दिलबर' मेरे बहुत करीब है. यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था." इन दिनों वह 'बाटला हाउस' की शूटिंग कर रही हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से करियर की शुरुआत की थी. नोरा फतेही 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आ चुकी हैं. नोरा फतेही को पॉपुलैरिटी बिग बॉस (Bigg Boss) से मिली. बिग बॉस-9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नोरा ने एंट्री मारी थी. पर वे 3 हफ्ते के बाद ही बिग बॉस से बाहर हो गई थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Dilbar Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com