विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2020

Nora Fatehi ने साड़ी में यूं किया 'साकी साकी' पर धमाकेदार डांस, खूब धूम मचा रहा है Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर साकी-साकी पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि साड़ी में भी नोरा ने जबरदस्त अंदाज में और फुल एनर्जी के साथ डांस किया.

Nora Fatehi ने साड़ी में यूं किया 'साकी साकी' पर धमाकेदार डांस, खूब धूम मचा रहा है Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने साड़ी में किया 'साकी साकी' पर धमाकेदार डांस
  • नोरा फतेही ने 'साकी साकी' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • साड़ी में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस से धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने न केवल बॉलीवुड फिल्मों में बल्कि कई रिएलिटी शो में भी अपने डांस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, इन दिनों नोरा फतेही इंडियाज बेस्ट डांसर में भी खूब धूम मचा रही हैं. खास बात तो यह है कि उस शो में भी नोरा ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर साकी-साकी पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि साड़ी में भी नोरा ने जबरदस्त अंदाज में और फुल एनर्जी के साथ डांस किया. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 42 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में एक बच्ची नोरा फतेही के साथ डांस करने की मांग करती है, इसपर एक्ट्रेस मंच पर आकर बच्ची के साथ धमाकेदार अंदाज में थिरकती हैं. साड़ी में एक्ट्रेस का डांस देख वहां मौजूद जज उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं. नोरा फतेही के इस डांस को लेकर उनके फैंस भी उनकी तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं. बता दें कि इसके अलावा भी नोरा फतेही के कई डांस वीडियो खूब धमाल मचाते हैं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वीडियो में नजर आ रहा है कि वह बच्ची के डांस से इम्प्रेस होकर उसे अपने साथ काम करने का भी ऑफर देती हैं. बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि नोरा फतेही के आने से इंडियाज बेस्ट डांसर की टीआरपी काफी बढ़ गई है. एक्ट्रेस जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी. नोरा फतेही ने अब तक 'दिलबर', 'कमरिया', 'गर्मी', 'साकी साकी' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे कई गानों से बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dance On Saki Saki, Nora Fatehi Dance Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com