विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

Nora Fatehi ने हार्डी संधु के सॉन्ग पर किया अजीबो-गरीब डांस, फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Nora Fatehi ने हार्डी संधु के सॉन्ग पर किया अजीबो-गरीब डांस, फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन- देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बेहतरीन डांसर के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है. एक्ट्रेस अब इसके साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी जौहर दिखा रही हैं. बीते दिनों उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया. नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस की बात करें तो उनके डांस और स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं. नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अकसर उनके डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं. अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हार्डी संधु (Hardy Sandhu) के गाने पर डांस कर रही हैं.

टाइगर श्रॉफ ने तिरंगे को हाथ में लिए यूं दिखाए स्टंट, बार-बार देखा जा रहा एक्टर का Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वीडियो में पंजाबी सिंगर हार्डी संधु (Hardy Sandhu) के गाने कुड़ी मेनु केंदी' (Kudi Menu Kendi Song) पर अजीबो-गरीब डांस कर रही हैं. नोरा के इस डांस वीडियो को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके इस वीडियो पर हमेशा की तरह फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

'भाबीजी घर पर हैं' में Nehha Pendse ने ली जबरदस्त एंट्री, शाहरुख खान के सॉन्ग पर यूं दिखाया स्वैग- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था. नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से जुड़ा नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग काफी कमाल की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Stage Dance, Nora Fatehi Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com