विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर मचाया धमाल, विदेश में भी हो गए फैन्स दीवाने... देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर मचाया धमाल, विदेश में भी हो गए फैन्स दीवाने... देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'पपेटा सॉन्ग' पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस से देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी फैन्स को दीवाना बना रही हैं. बता दें, इन दिनों एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) पेरिस के ओलंपिया में अपनी परफॉर्मेंस के लिए पहुंची हैं. शो के दौरान का एक वीडियो नोरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा फतेही अपने सुपरहिट सॉन्ग 'द पपेटा सॉन्ग (The Papeta Song)' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही हैं. वीडियो में नोरा फतेही जहां सॉन्ग गा रही हैं, वहीं एक्ट्रेस धमाकेदार डांस भी कर रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप का 'बाहुबली' के अवतार में Video हुआ वायरल, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने Tweet कर यूं किया रिएक्ट


नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही का डांस और अंदाज विदेशी फैन्स को भी दिवाना बना रहा है. वहां मौजूद सभी लोग नोरा के साथ उनके गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 

Tanhaji Box Office Collection Day 44: अजय देवगन की 'तान्हाजी' का धांसू प्रदर्शन जारी, 44वें दिन बनाया ये नया रिकॉर्ड

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. इससे पहले नोरा फतेही ने 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' से भी खूब धूम मचाई. बता दें कि फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में भी खूब पहचान बनाई थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Dance On Papeta Song, Papeta Song, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi At Paris
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com