विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2020

नोरा फतेही पार्क में ही करने लगीं बैली डांस, Naah गाने पर मचा दिया तहलका- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पार्क में डांस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही पार्क में ही करने लगीं बैली डांस, Naah गाने पर मचा दिया तहलका- देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस पार्क में ही करने लगीं बैली डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में नोरा फतेही डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जज करती नजर आईं थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस की पॉपुलेरिटी में चार-चांद लग गए. वहीं, नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 'दिलबर गर्ल' हार्डी संधू के गाने 'Naah' पर पार्क में बैली डांसिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो में नोरा का अंदाज देखने लायक है और उनके डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है. 


नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस डांस वीडियो को 'मुंबई डांसर्स' के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के डांस मूव्स वीडियो में काफी जबरदस्त लग रहे हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

 बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के कोविड-19 (Covid 19) पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही ने शो पर उनकी जगह ली थी. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें को जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी. नोरा फतेही ने अब तक 'दिलबर', 'कमरिया', 'गर्मी', 'साकी साकी' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे कई गानों से बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dance In Park, Nora Fatehi Belly Dance, Nora Fatehi Dance On Naah Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com