विज्ञापन

ना बड़ा हीरो,ना हीरोइन… फिर भी 2016 की इस फिल्म ने कमा लिए 104 करोड़! 9वीं क्लास की हीरोइन ने बॉक्स ऑफिस पर बरपा दिया था कहर

बहुत कम ऐसा होता है कि बिना किसी बड़ी अभिनेत्री या अभिनेता के फिल्म अपने बजट से 25 गुना मुनाफा कमा ले. सुनने में हैरानी होगी, लेकिन आज के दिन मराठी सिनेमा में ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी.

ना बड़ा हीरो,ना हीरोइन… फिर भी 2016 की इस फिल्म ने कमा लिए 104 करोड़! 9वीं क्लास की हीरोइन ने बॉक्स ऑफिस पर बरपा दिया था कहर
ना बड़ा हीरो,ना हीरोइन… फिर भी 2016 की इस फिल्म ने कमा लिए 104 करोड़!

बहुत कम ऐसा होता है कि बिना किसी बड़ी अभिनेत्री या अभिनेता के फिल्म अपने बजट से 25 गुना मुनाफा कमा ले. सुनने में हैरानी होगी, लेकिन आज के दिन मराठी सिनेमा में ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, और फिल्म की कहानी एक प्यारी लवस्टोरी और जातिवाद पर आधारित थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सैराट' की, जो आज के दिन 2016 में रिलीज हुई थी, और अब फिल्म ने रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें: इस फिल्म ने रिलीज से पहले भूत बंगला को दे डाली मात, 120 करोड़ की फिल्म कमा डाले 193 करोड़

सच्ची प्रेम कहानी

'सैराट' में लीड रोल निभाने वाली रिंकू राजगुरु ने फिल्म के रिलीज के 10 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की है. अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी कुछ वीडियो और फोटो पोस्ट की हैं. इस फिल्म में रिंकू के अलावा, आकाश ठोसर लीड रोल में दिखे. सैराट में रिंकू ने अर्चना ‘आर्ची' पाटिल और आकाश ने प्रशांत ‘पर्श्या' काले का किरदार निभाया, जो अलग-अलग जाति से आते थे लेकिन युवा अवस्था में जातिवाद और अमीरी-गरीबी की दीवारों को तोड़कर सच्ची प्रेम कहानी लिखते हैं, हालांकि इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उनका खुद का परिवार और समाज शामिल होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑनल किलिंग पर बेस्ड फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन नाजराज मंजुले ने किया था. ऑनल किलिंग पर बेस्ड फिल्म ने हर किसी की आंखें नम कर दी थीं. किसी को यकीन नहीं था कि ये फिल्म रिलीज के बाद इतनी बड़ी कामयाब साबित होगी. फिल्म का बजट महज 4 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म ने सिर्फ भारत में 104 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनिया भर में 110 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही. फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग मिली और फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना.

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदी में भी बना रीमेक

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने सैराट फिल्म की रीमेक 'धड़क' से ही सिनेमा में एंट्री ली थी और फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई. फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई और फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपए था लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com