विज्ञापन

राजकपूर की पोतियों करिश्मा-करीना से कम नहीं हैं नातिन, 17 कंपनियों की डायरेक्टर, बिजनेस टाइकून, जानते हैं नाम ?

 श्वेता बच्चन की ननद बॉलीवुड की दुनिया से बहुत दूर हैं और उन्होंने खुद का एक बड़ा बिजनेस साम्राज्य बनाया हुआ है.

राजकपूर की पोतियों करिश्मा-करीना से कम नहीं हैं नातिन, 17 कंपनियों की डायरेक्टर, बिजनेस टाइकून, जानते हैं नाम ?
राजकपूर की पोतियों करिश्मा-करीना से कम नहीं हैं नातिन निताशा
नई दिल्ली:

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं निताशा नंदा के बारे में शायद ही आप जानते हों. इनका सीधा संबंध सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैमिली से भी है. निताशा हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की नातिन हैं. राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा की शादी बिजनेसमैन राजन नंदा से हुई और इस शादी से उन्हें दो बच्चे निखिल और निताशा नंदा हुए. नंदा फैमिली का बैकग्राउंड बिजनेस फैमिली से है. निताशा खुद एक बिजनेसवुमन हैं. उन्हें कई बी-टाउन पार्टी में भी स्पॉट किया गया है. कपूर और बच्चन खानदान में होने वाले फैमिली फंक्शन में वह अकसर नजर आती हैं. कई बार तो लोगों ने वायरल वीडियो में निताशा को देख पूछा भी है कि यह महिला कौन हैं, जो हर फंक्शन में नजर आती हैं. चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं और क्या करती हैं निताशा नंदा.
 

कौन हैं निताशा नंदा

निताशा नंदा बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की ननद हैं. श्वेता बच्चन के हसबैंड निखिल नंदा हैं, जो रणबीर कपूर की बुआ के बेटे हैं. निताशा के प्रोफेशन की बात करें, तो वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और कुबोता नाम की एक लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर हैं. वह एक उद्यमी और बिजनेस लीडर भी हैं. उन्होंने प्राइज वॉटर हाउस, एएनजी ग्रींडलेस बैंक, हैवेलेट पैकर्ड, एस्कॉर्ट फाइनेंस समेत देसी-विदेशी कई कंपनियों में काम किया है. बिजनेस स्ट्रेटजी, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, आपरेशनल रिसर्च और मैनेजरियल टेक्नीक पर भी काम कर चुकी हैं. ईकेएल में बोर्ड की सीएसआर कमेटी की भी प्रमुख हैं, जिसके अंतर्गत ईएसजी डेवलपमेंट गोल्स तय किए जाते हैं. इसके अलावा वह इन्वेस्टमेंट कमेटी की भी मेंबर हैं. जानकर हैरानी होगी कि वह 17 कंपनियों/बॉडी कॉरपोरेट की डायरेक्टर हैं.

निताशा नंदा के भाई-भांजी-भांजा
बता दें, निताशा नंदा का परिवार एक समृद्ध परिवार है, जहां सभी बिजनेस में करते हैं. निताशा के भाई निखिल नंदा भी एक उद्यमी और बिजनेसमैन हैं, जो तीसरी पीढ़ी के उद्यमी हैं. वह श्वेता बच्चन के पति हैं और उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं. अगस्त्य फिल्म इक्कीस से बॉलीवुज में डेब्यू कर चुके हैं. इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी, जो एवरेज रही. लेकिन अगस्त्य के काम को खूब तालियां मिली. फिल्म उन्होंने देश की सेवा में 21 साल की उम्र में शहीद हुए खेत्रपाल की भूमिका निभाई थी. वहीं, निखिल और श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा पहले पॉडकास्ट करती थीं और अब आईआईएम अहमदाबाद से अपनी एमबीए की पढ़ाई निपटा रही है. यकीनन नव्या भी फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitasha Nanda, Nitasha Nanda Profile, Nitasha Nanda Birthday, Nitasha Nanda News, Nitasha Nanda Bio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com